Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्वीट का असर : कमलपुर थाना और भाजपाईयों ने संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाकर साफ़ की मूर्तियां
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    ट्वीट का असर : कमलपुर थाना और भाजपाईयों ने संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाकर साफ़ की मूर्तियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ट्वीट का असर : कमलपुर थाना और भाजपाईयों ने संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाकर साफ़ की मूर्तियां

    जुगसलाई विधानसभा के पटमदा प्रखंड अंतर्गत काटिन चौक पर सोमवार को कमलपुर थाना और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वहाँ अवस्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं के सामने पसरे गंदगी और झाड़ियों की सफ़ाई हुई। क़रीब तीन घँटों से ज्यादा स्वच्छता अभियान चलाकर कमलपुर थाना के पुलिस कर्मियों और भाजपा नेताओं से सफ़ाई अभियान चलाया। इसके बाद महापुरुषों की मूर्तियों का जीर्णोद्धार करते हुए उनका रंगरोगन भी हुआ। यह प्रगति पूर्व विधायक सह प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट के बाद देखने को मिली। विदित हो कि रविवार शाम को पटमदा से लौटने के क्रम में काटिन चौक स्थित महापुरुषों की मूर्तियों के पास पसरी गंदगी को देखते हुए कुणाल षाड़ंगी ने निराशा ज़ाहिर किया था। कमलपुर थाना के जागरूकता संदेश के बावजूद लोगों में जागृति के अभाव पर उन्होंने चिंता व्यक्त किया था। नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं बाबा साहेब की मूर्तियों के पास गंदगी देखकर कुणाल षाड़ंगी ने जमशेदपुर पुलिस का ध्यानाकर्षित कराया था। वहीं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को भी इस निमित्त स्वच्छता अभियान संचालित करने का आग्रह किया था। ट्वीट पर संज्ञान लेकर रविवार शाम को ही कमलपुर थाना के पुलिस अधिकारियों ने स्थल का अवलोकन किया था। सोमवार सुबह स्थानीय थाना के पुलिस जवानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर काटिन चौक पर स्वच्छता अभियान में योगदान सुनिश्चित किया। इस दौरान विशेष रूप से कमलपुर थाना प्रभारी विजय सिंह, अवर सहायक निरीक्षक मनीष सिंह एवं अन्य सहित पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य कृपासिंधु महतो, विश्वजीत करमाकर, मुरारी मोहन पाल एवं अन्य ने योगदान दिया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कमलपुर थाना के पुलिस कर्मियों सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान महज़ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सबों की व्यक्तिगत सामाजिक उत्तरदायित्व भी है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी शामिल हुई *पैदल मार्च* मोहराबादी मैदान से राजभवन तक कृषि बिल आंदोलन में
    Next Article जांच अभियान चलाकर भारी मात्रा में जब्त किया गया Expired बीयर

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.