ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर का भक्ति कार्यक्रम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से मानगो ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में 17 सितंबर को श्री श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष जसवीर सिंह और महामंत्री मनीष कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि सुबह 10 बजे पूजा शुरू होगी और दोपहर 1 बजे भोग वितरण किया जाएगा। 17 सितंबर की शाम 7 बजे से 18 सितंबर तक अखंड रामायण पाठ होगा।

19 सितंबर की शाम 7 बजे भक्ति कार्यक्रम में प्रसिद्ध भक्ति गायिका शहनाज अख्तर प्रस्तुति देंगी। इस दौरान भोग वितरण भी होगा। 20 सितंबर को दोपहर 3 बजे आकर्षक झांकी के साथ स्वर्णरेखा नदी में प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

प्रेस वार्ता में जसवीर सिंह, मनीष कुमार सिंह, रंजीत सिंह, बिट्टू तिवारी, प्रदीप शर्मा, अमित, मनीष ओझा, अभय सिंह, पिंटू यादव, विनीत यादव, मनोज सिंह, संजय सिंह, जसवीर सिंह सोनी, तपस्या सिंह और शंकर दयाल सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

