Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका के साथ सदैव भेदभाव किया: रघुवर दास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका के साथ सदैव भेदभाव किया: रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने आज दुमका के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका के साथ सदैव भेदभाव किया। चुनाव जीतने के बाद दुमका सीट छोड़कर झामुमो ने दुमका की जनता का अपमान किया है। झूठ, फरेब, दुष्प्रचार और बड़े-बड़े वादे कर झामुमो-कांग्रेस सत्ता में तो आ गई, लेकिन अब एक भी वादा पूरा नहीं कर रही है। चुनावों में सरकार को ऐसा सबक सिखाये कि वह चेत जाए। सरकार को संदेश जाये कि वादे पूरे नहीं किये तो जनता माफ नहीं करेगी। इसके बाद केराबनी में पहाड़िया समुदाय के लोग साथ बैठक की। ग्राम शंकर स्टेट गांदो और बरमत्ता में महिला चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बच्चियों के लिए कई योजना चलाई। जन्म से शादी होने तक गरीब बच्ची के परिवार को 70 हजार रुपये दे रही थी। इस सरकार ने ये योजनाएं बंद कर दी। साथ ही अपने किये वादे भी पूरा नहीं कर रही है। महिलाओं के विकास और सुरक्षा के लिए हमारी सरकार ने कई कार्य किए थे, लेकिन आज महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। इसके बाद उन्होंने बरडतल्ली गांव की निवासी नीलु हेंब्रम जी के घर पर भोजन किया। भोजन के बाद ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने बताया कि राज्य में सरकार बदलते ही विकास के कार्य बाधित हो गए हैं। कल्याण योजनाएं भी ठप पड़ी हैं। वर्तमान सरकार ने सारी योजनाएं बंद कर दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व दुमका से भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी, राज्य 20 सूत्री के उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद समेत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव को लेकर उड़नदस्ता टीम  ने किया  सघन वाहन जांच 
    Next Article देश में 71 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.