*झारखंड को भाजपा के गुलामी से मुक्ति दिलाना ही उनका एकमात्र उद्देश्य- इरफान*
*झारखंड के लोगों का झारखंड नहीं बन सका*
*आज गोखलाडीह में विशाल आदिवासी महा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जामताड़ा विधायक एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी उपस्थित हुए। मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और जिंदाबाद के नारे के बीच विधायक जी का जमकर स्वागत किया गया।*
*मौके पर विधायक जी ने अपने संबोधन में भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की झारखंड को भाजपा के गुलामी से मुक्ति दिलाना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। जिस उद्देश्य से अलग झारखंड राज्य का निर्माण किया गया था वह उद्देश नजर नहीं आ रहा। झारखंड के लोगों का झारखंड नहीं बन सका। झारखंड के पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं और बाहर के लोगों को नौकरियां दी जा रही है। राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति दयनीय हो गई है। सरकार आवाज उठाने वालों को झूठे मुकदमों में फंसा कर दबाने का काम कर रही है। किसान व्यवसायी छात्र महिलाएं सरकार से नाराज हैं। भाजपा की सरकार ने राज्य का विकास तो नहीं किया परंतु लूटने का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब जब चुनाव नजदीक आ रहा है तो राज के मुख्यमंत्री रघुवर दास जन आशीर्वाद यात्रा लेकर निकले हैं ताकि लोगों को फिर से गुमराह कर उनका वोट ठग लिया जाए। मुख्यमंत्री बार-बार 65 सीटों पर जीत दर्ज करने की बात कर रहे हैं तो फिर उनको जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलने की क्या जरूरत पड़ गई। इस यात्रा का एकमात्र मतलब यही निकलता है कि सरकार ने कुछ काम नहीं किया। मुख्यमंत्री जी जान चुके हैं कि उनकी सारी योजनाएं धरातल पर फेल कर गई है। जनता नाराज है और उन्हें दिग्भ्रमित करने की कोशिश सरकार ने की है।*
मौके पर मीरूदी सोरेन बलदेव हांसदा हूपना टुडु निशापति टुडु मिंटू मंडल आर सी तारकेस्वर सोरेन परिमल मंडल बापी मंडल मिस्त्री सोरेन अशोक टुडु जयदेव टुडु सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।