Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के मधुपुर में जमीन के विवाद में भतीजे ने की गोली मारकर चाची की हत्या
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखंड के मधुपुर में जमीन के विवाद में भतीजे ने की गोली मारकर चाची की हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मधुपुर. झारखंड के मधुपुर में पसिया गांव में जमीन विवाद के चलते भतीजे ने अपनी चाची को गोली मारकर हत्या कर दी. इस दौरान आरोपित का चचेरा भाई व चाचा भी गोली लगने से घायल हो गए.

    पुलिस ने बताया कि मृतका 55 वर्षीय जुलेखा खातुन को उसके सगे भतीजे सिराज शेख ने गोली मार दी. महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं गोली लगने से जुलेखा का बेटा इना शेख व पति गुलाब शेख भी घायल हो गए. उबताया जाता है कि सिराज ने देसी पिस्तौल से पांच चक्र गोली चलाई.

    सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और चार खोखा बरामद किया. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल इना शेख को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है.

    घटना के संबंध में बताया गया कि इना शेख दुकान से सामान लेने के लिए जा रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे चचेरे भाई सिराज शेख ने गोली मार दी. गोली उसके कमर में लगी. वह जान बचाकर भागा तो सिराज ने उसका पीछा किया. इस बीच जुलेखा अपने बेटे को बचाने के लिए आई. सिराज के सिर पर खून सवार था. उसने अपनी चाची जुलेखा की पीठ पर गोली मार दी और वह वहीं ढेर हो गई. मृतका के पति गुलाब शेख बीच में आए तो सिराज ने उन्हें भी गोली मार दी. हालांकि गोली उन्हें छूते हुए निकल गई. बाद में हवाई फायरिंग करते हुए सिराज भाग निकला.

    सूचना मिलने पर एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, थाना प्रभारी मनोज कुमार मल्लिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तत्काल हटाया गया. साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घायल गुलाब शेख का कहना है कि उसका बेटा दुकान में सामान लेने गए था. सिराज ने उसका पीछा कर उसे गोली मार दी. वह दौड़कर घर में घुस गया.

    इसके बाद सिराज भी उसके पीछे उसके घर में जा घुसा. मां बचाने आई तो उसकी गर्दन के पीछे भाग में गोली मार दी जिस कारण उसे मौके पर ही मौत हो गई. गुलाब के मुताबिक सिराज मुख्य रूप से इना को जान से मारना चाहता था, इस बीच मां बीच में आ गई तो उसे मार दी. वह अंधाधुंध गोली चला रहा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर्मीनिया-अजरबैजान की जंग में मारे गए 5 हजार लोग: व्‍लादिमीर पुतिन
    Next Article बिहार में एनडीए ने जो काम किये हैं, उसके नतीजे दिख रहे हैं: पीएम मोदी

    Related Posts

    भोलानाथ चौधरी की पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    September 15, 2026

    ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    September 15, 2026

    शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू

    September 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भोलानाथ चौधरी की पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    बरियारपुर पूर्वी में विशेष सहयोग शिविर, तीन शिकायतों का त्वरित निष्पादन

    ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू

    सीतारामडेरा में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से परेशानी, कार्रवाई की मांग

    काशीडीह हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों का सम्मान

    गिरफ्तारी के बाद प्रिंस खान के भाई बंटी का बड़ा बयान, कहा- धनबाद लौटकर कानून का सामना करे

    बखरी में निकली भव्य मंगल ध्वज यात्रा, गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा नगर

    मंसूरचक पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित, 10 शिकायतों की समीक्षा कर 30 दिन में समाधान का आश्वासन

    सरायकेला में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.