Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आर्मीनिया-अजरबैजान की जंग में मारे गए 5 हजार लोग: व्‍लादिमीर पुतिन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    आर्मीनिया-अजरबैजान की जंग में मारे गए 5 हजार लोग: व्‍लादिमीर पुतिन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मॉस्‍को. रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने कहा है कि नागोर्नो-काराबाख इलाके में आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच चल रही जंग में अब तक 5 हजार से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं. पुतिन ने गुरुवार को एक बैठक में कहा कि दोनों ही पक्षों से दो-दो हजार से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं. उन्‍होंने यह भी कहा कि रूस और चीन के बीच सैन्‍य गठबंधन की जरूरत नहीं है लेकिन भविष्‍य में इस विचार का खंडन नहीं किया जा सकता है.

    उधर, नागोर्नो-काराबाख का कहना है कि 27 सितंबर से अबतक 874 सैनिक मारे गए हैं और इसके अलावा 37 आम नागरिक मारे गए हैं. इस बीच अजरबैजान ने कहा है कि उसके 61 नागरिक मारे गए हैं और 291 घायल हो गए हैं. अजरबैजान ने सैनिकों के मारे जाने की संख्‍या नहीं बताई है. इस भीषण जंग के बीच पुतिन ने कहा कि अमेरिका इस विवाद के समाधान में रूस की मदद करेगा.

    रूसी राष्‍ट्रपति का यह बयान में ऐसे समय पर आया है जब आर्मीनिया और अजरबैजान की जंग में अब तुर्की खुलकर अजरबैजान के समर्थन में आता दिख रहा है. मध्‍य एशिया में ‘खलीफा’ बनने की चाहत रखने वाले तुर्की ने अब ऐलान किया है कि अगर अजरबैजान की ओर से अनुरोध आया तो वह अपनी सेना को भेजने के लिए तैयार है. सुपरपावर रूस के पड़ोसी देशों आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख इलाके पर कब्‍जे के लिए जंग चल रही है और अगर तुर्की इसमें शामिल होता है तो तीसरे विश्‍व युद्ध का खतरा पैदा हो जाएगा.

    तुर्की के उपराष्‍ट्रपति फौत ओकताय ने कहा है कि अगर अजरबैजान की ओर से सेना भेजने का अनुरोध आता है तो तुर्की अपने सैनिकों और सैन्‍य सहायता को देने से हिचकेगा नहीं. हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि अभी तक इस तरह का कोई अनुरोध अजरबैजान की ओर से नहीं आया है. तुर्की ने अजरबैजान को अपना पूरा समर्थन देते हुए आरोप लगाया कि आर्मीनिया बाकू की जमीन पर कब्‍जा कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के लिये केन्द्र सरकार ने रिजर्व किया 50 हजार करोड़ का फंड
    Next Article झारखंड के मधुपुर में जमीन के विवाद में भतीजे ने की गोली मारकर चाची की हत्या

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.