Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड का चुनाव विकास गाड़ी v/s बेल गाड़ी : संबित पात्रा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड का चुनाव विकास गाड़ी v/s बेल गाड़ी : संबित पात्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड का चुनाव विकास गाड़ी v/s बेल गाड़ी : संबित पात्रा

    झारखंड की विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और महागठबंधन की भ्रष्टाचार के मध्य है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने इसे विकास गाड़ी और बेल गाड़ी के बीच चुनावी संघर्ष बताया। कहा की जहाँ एक ओर विकास गाड़ी को पीएम नरेंद्र मोदी और झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास खींच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बेल गाड़ी (BAIL) को सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, पी. चिदंबरम सरीखे नेता खींच रहे हैं। उक्त बातें उन्होंने बुधवार की शाम झारखंड के जमशेदपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के क्रम में कहा। उन्होंने पत्रकार वार्ता की शुरुआत माँ भुवनेश्वरी और माता रंकिनी को नमन करते हुए किया। कहा कि उनका जमशेदपुर और झारखंड से वर्षों पुराना रिश्ता है। बोकारो में स्कूली शिक्षा पूरी हुई है उस दौरान कई बार जमशेदपुर और राँची आना जाना लगा होता था। उन्होंने सिटिज़न अमेंडमेंट बिल पर भी विपक्ष पर भ्रम और धार्मिक विद्वेष फ़ैलाने का आरोप लगाया। कहा कि उस महत्वपूर्ण विषय को घुसपैठिये बनाम भारतीय के नज़रिए से देखना चाहिए ना कि हिंदू बनाम मुस्लिम के नज़रिए से। कहा कि घुसपैठियों और रोहंगिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है, और हम सिटिज़न अमेंडमेंट बिल और एनआरसी का कड़ाई से लागू करने के पक्षधर हैं।

    ● अब विकास और कड़े निर्णयों के लिए सुविख्यात है झारखंड सरकार : संबित

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि झारखंड में स्थिर सरकार होना सबसे बड़ी उपलब्धि है। अस्थिर सरकार में अपेक्षित विकास संभव नहीं है। अस्थिर सरकारों के कारण ही सूबे का विकास अवरुद्ध था और नक्सलवाद, भ्रष्टाचार चरम पर थी। काँग्रेस ने एक निर्दलीय (मधु कोड़ा) को मुख्यमंत्री बनाकर चार हज़ार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करवाया। पहले घोटाले और भ्रष्टाचार के कारण झारखंड के नाम रिकॉर्ड दर्ज़ होते थें लेकिन स्थिर और डबल इंजन की सरकार ने इस परिपाटी को बदलकर सूबे से करप्शन के कलंक को मिटाया है। एक दिन में एक लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की अनूठे कीर्तिमान स्थापित कर मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज़ हो पाया है। उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यदि सामान्य ज्ञान पर सवाल पूछा जाए कि काँग्रेस पार्टी के किन नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है तो लोग सोचने को मज़बूर हो जाएंगे। काँग्रेस, जेएमएम और महागठबंधन में शायद ही कोई ऐसा नेता हो जिनपर घोटाले, भ्रष्टाचार और गंभीर आपराधिक मामले दर्ज़ ना हो।

    ● जनता कह रही, अबकी बार पैंसठ पार : पात्रा

    पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने डबल इंजन की सरकार के उल्लेखनीय उपलब्धियों को भी गिनाया और दावा किया कि सूबे की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है और भाजपा पैंसठ प्लस के चुनावी लक्ष्य को आसानी से हासिल करेगी। कहा कि स्थिर सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ पर लाया है। अबकी बहुमत मिलने पर भाजपा सरकार झारखंड को प्रगति पथ पर तेज़ गति से आगे ले जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के संग जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, कोल्हान मीडिया सेंटर के प्रभारी अजय राय एवं जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रभात ठाकुर की सक्रियता ने महागठबंधन प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के पक्ष में बनाया माहौल
    Next Article प्रधानमंत्री ने भी इशारों में कह दिया है कि यहाँ की कमल मुरझाने व कुम्हालाने लगा है यहाँ का पानी को बदलने की जरूरत है :- सरयू राय

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.