Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जीर्णोद्धार के बाद भाजपा के जिला कार्यालय का हुआ विधिवत प्रवेश पूजन, पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया उद्घाटन
    Breaking News झारखंड राजनीति

    जीर्णोद्धार के बाद भाजपा के जिला कार्यालय का हुआ विधिवत प्रवेश पूजन, पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 3, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जीर्णोद्धार के बाद भाजपा के जिला कार्यालय का हुआ विधिवत प्रवेश पूजन, पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया उद्घाटन।

    ■ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने किया कार्यालय प्रवेश, लिया पदभार।

    सोमवार, जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के साकची कुलसी रोड स्थित जिला कार्यालय का जीर्णोद्धार के बाद विधिवत उद्घाटन किया गया। सोमवार को श्रावण माह के राखी पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान के साथ हवन एवं आचार्य द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। उपरोक्त जिला भाजपा कार्यालय का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यालय के समक्ष भाजपा का ध्वजारोहण किया। इस दौरान भाजपाइयों ने भारत माता की जय एवं भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि भाजपा के लिए संपर्क और संवाद महत्वपूर्ण है। इस दिशा में कार्यालय की भूमिका बड़ी है। कहा कि पर्टीबके राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिले में कार्यालय खोला जा रहा है। कई जिलों में जमीन खरीदने की प्रकिया पहले ही पूर्ण कर ली गयी थी। मुख्यमंत्री के रूप में मैंने प्रदेश के कई जिलों में कार्यालय का उद्घाटन किया था। कहा कि जमशेदपुर महानगर का अपनी जमीन पर भाजपा का कार्यालय बने, उस दिशा में पर्यास करने की जरूरत है। श्री दास ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर और सशक्त व मजबूत बनकर सामने आएगी। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन में युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया। दोपहर 3 बजे शुभ मुहूर्त में पूजन प्रारंभ हुआ जो संध्या 5 बजे तक जारी रहा। संध्या 5 बजे से कार्यकर्ताओं व अमजनों के बीच प्रसाद व मिष्ठान का वितरण किया गया।

    *भाजपामय हुआ कार्यालय:* जिला भाजपा कार्यालय को पार्टी के रंगों से सजाया गया है। कार्यालय के दीवारों पर महापुरुषों की बड़ी तस्वीरें फ्रेम में लगाई गई है। जिनमें राम दरबार, भारत माता, स्वामी विवेकानंद, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू, डॉ भीमराव अम्बेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, पार्टी के प्रेरणाश्रोत माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर, केशव बलिराम हेडगेवार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न मुद्राओं वाली बड़ी तस्वीर कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं।

    उद्घाटन समारोह में शामिल जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि पार्टी कार्यालय बहुत ही आकर्षक बना है। कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी, वहीं अमजनों के शिकायत निवारण में सहायक साबित होगी।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कार्यालय हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए कार्य का मंदिर है। कार्यालय के माध्यम से न केवल हमारे कार्य का विस्तार होगा बल्कि समाज व जनता से और अधिक जुड़ाव भी होगा। साथ ही राजनीतिक व सामाजिक कार्यों को विस्तार देने का माध्यम साबित होगा। जिला कार्यालय भाजपा कार्यकर्ता और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेगी। कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर काफी सशक्त संगठन है, संगठन की मजबूती में सबके साथ व सहयोग से चार कदम आगे बढ़कर कार्य करने का पर्यास करेंगे।

    *निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सौंपा कार्यभार:* निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव को कार्यभार सौंपा। इस दौरान फूलों के गुलदस्ते के आदान प्रदान के साथ दिनेश कुमार ने गुंजन यादव को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन करा आशीर्वाद दिया। दिनेश कुमार ने कार्यालय की चाबी सौंपते हुए गुंजन यादव को शुभकामनाएं व्यक्त की।

    उद्घाटन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे अजय कुमार, अमरजीत सिंह राजा, कल्याणी शरण, गुरुदेव सिंह राजा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, रमेश हांसदा, कमलेश सिंह, राजेश कुमार शुक्ल,भरत सिंह, चितरंजन वर्मा, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, बिमल कांत झा, सुनील बारी, राकेश सिंह, विमल जालान, अप्पा राव, विमल बैठा, काजू सांडिल, रमेश नाग, प्रोबिर चटर्जी राणा, श्रीराम प्रसाद, पंकज सिन्हा, पोरेश दत्ता, ध्रुव मिश्रा, उमा शंकर सिंह, संतोष ठाकुर, अजय सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, ग्रामीण भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, लखन मार्डी, प्रेम झा, अभिमन्यु सिंह, कौस्तव रॉय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संस्था जीवन अर्पण के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर रक्षाबंधन मनाएं
    Next Article कोरोना काल में सावधानीपूर्वक बहनों ने बांधा भाइयों के कलाई पर राखी

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.