Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ी जाति प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2021- 22 में योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
    Breaking News झारखंड

    जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ी जाति प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2021- 22 में योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ी जाति प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2021- 22 में योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

    आज दिनांक 08 मार्च 2022 को सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ी जाति प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2021- 22 में योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई।

    जिला के प्रखंडों से अनुमोदन उपरांत तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी/ जिला शिक्षा अधीक्षक से अग्रसारित 4857 छात्र छात्राओं की सूची छात्रवृत्ति अनुमोदन के लिए समिति के समक्ष रखी गई। जिसमें विचार विमर्श के बाद समिति ने 4857 छात्र छात्राओं को अप्रूव कर प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के खाते में हस्तांतरित करने की स्वीकृति दी गई।

    उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को कहा कि छात्रवृत्ति योजना सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना है इसमें योग्य छात्र-छात्राएं किसी भी हालत में नहीं छूटना चाहिए।

    उपायुक्त के द्वारा शेष सभी विद्यालयों से छात्रवृत्ति हेतु छात्र छात्राओं की सूची अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दिया गया साथी उपायुक्त द्वारा संदेश देते हुए कहा गया कि जिला के सभी युवक श्रेणी के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहे संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

    दिनांक 14 मार्च 2022 तक सभी प्रखंड से छात्रवृत्ति डाटा प्राप्त नहीं होने की स्थिति में सारी जवाबदेही संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी की होगी।

    बैठक में परियोजना निदेशक ITDA श्री अभिषेक श्रीवास्तव,सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभय शंकर, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी श्री दीपक राम, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत,सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के सहायक कार्यालय प्रधान उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article27 संस्थानों के 7108 छात्र/छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान की मिली स्वीकृति
    Next Article लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बच्चों को प्रेरित करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.