Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिला में चोरों का बढ़ रहा है मनोबल
    Breaking News अपराध झारखंड

    जामताड़ा जिला में चोरों का बढ़ रहा है मनोबल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर (जामताड़ा):   नारायणपुर बाज़ार में इन दिनों चोरों का मनोबल कितना बढ़ा है को इस बात का अंदाजा इस प्रकार लगाया जा सकता है कि बुधवार रात्रि को चोरो ने नारायणपुर बाजार के तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया !जिसमे दो दुकानों में चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल रहे !बुधवार रात्रि को चोरो ने नारायणपुर बाज़ार से जहां एक चार पहिया मालवाहक टाटा एसी वाहन की चोरी कर लिया वहीँ एक दुकान की छत का अस्बेट्स तोड़कर हजारों का समान उड़ा लिया !वहीँ चोरो ने एक अन्य चार पहिया वाहन की चोरी का असफल प्रयास भी किया !वहीँ चोरी की घटना की जानकारी देते हुवे नारायणपुर बाज़ार के प्रमुख व्यवसायी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहनलाल पोद्दार ने बताया कि अन्य वाहनों के साथ माल वाहक वाहन टाटा एसी जे एच् 10 डब्ल्यू 3758 को भी रात में दुकान के बाहर खड़ा किया था जिसे चोर चोरी कर ले गए !इसके अलावे चोरो ने दुकान के पीछे की ओर की खिड़की को मशीन द्वारा तोड़ने का असफ़ल प्रयास किया !इसी रात को चोरो ने बाजार के ही गिरधारी मंडल के खाद्य सामग्री के दुकान के छत के अस्बेट्स को तोड़कर दुकान में रखे काजू, बादाम ,पिस्ता आदि लगभग 20 हज़ार मूल्य के को चोरी कर लिया ! इसी रात को चोरो ने तीसरा चोरी नारायणपुर बाज़ार के व्यवसायी प्रदीप अग्रवाल के चार पहिया वेगेनार सवारी गाड़ी जे एच् 10 ए एक्स 8023 को चोरी करने का भी असफ़ल प्रयास किया !व्यवसाई ने बताया कि उक्त गाड़ी को गोदाम में सुरक्षित रखा था जहाँ से चोर गोदाम का ताला तोड़कर उसे बाहर निकाल लिए परंतु सायद गाड़ी स्टार्ट नही कर पाने के कारण चोरो ने गाड़ी को बाज़ार से करीब आधा किलोमीटर दूर लोधरिया नदी के समीप छोड़ दिया !इससे पूर्व भी बीते माह में केशव भारत गेश गोदाम तथा हाल ही में नारायणपुर के बालाजी किरना दुकान में चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था !वहीँ नारायणपुर बाज़ार में बढ़ती चोरी की घटना से भयभीत नारायणपुर के व्यवसायियों ने पुलिस प्रसासन से पूर्ण सुरक्षा का गुहार लगाया है !

    क्या कहते है थाना प्रभारी :
    मामले में नारायणपुर थाना प्रभारी अजित कुमार ने कहा कि मामले में अज्ञात के ख़िलाफ़ कांड दर्ज की गई है !चोरों की पहचान लगभग हो चुकी है !चोरों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी की जा रही है !मामले में संलिप्त सभी चोरों की शिघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी !

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनरेगा योजना के कार्यान्वयन में किसी भी परिस्थिति में जेसीबी मशीन का प्रयोग नहीं करें:डीडीसी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.