Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहूंचे कई कांग्रेसी दिग्गज
    Breaking News झारखंड राजनीति

    जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहूंचे कई कांग्रेसी दिग्गज

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 21, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन मैं भाग लेने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रभारी संजय लाल पासवान जामताड़ा के पाटोदिया धर्मशाला पहुंचे। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी भी उपस्थित हुए। मौके पर दूर-दराज से सभी प्रखंड से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुँचे। सैकड़ों की संख्या में युवा वर्ग बाइक रैली निकाल कर विधायक आवास से सीधा कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जिंदाबाद के नारे पूरे शहर में गूंज रहे थे और पूरा बाजार थम सा गया था। काफी देर तक माल्यार्पण का दौर चला और नारेबाजी होती रही।*

    *मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के सब कुछ है और कार्यकर्ता ही विधायक सांसद मुख्यमंत्री या फिर प्रधानमंत्री बनाते हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को एक होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है और विधायक डॉक्टर अंसारी के नेतृत्व में एक बार फिर जामताड़ा विधानसभा सीट भारी मतों से जितना है। आप लोग धन्य हैं कि आपको ऐसा विधायक मिला जिनमें इतनी शालीनता है। इनके नेतृत्व में जामताड़ा विकास के नए-नए परचम लहरा रहा है और यही वजह है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी जामताड़ा आना पड़ा। इस सीट पर भाजपा की कड़ी नजर है और इसलिए मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। परंतु मैं कहना चाहता हूं कांग्रेस पार्टी यहां मजबूत स्थिति में है और आने वाले चुनाव में भी भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी।*

    *मौके पर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने की कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान का अभिवादन किया और कहां सोनिया गांधी जी ने जो जवाबदेही इन्हें दी है वे इसे कुशल पूर्वक निर्वहन करेंगे। सोनिया गांधी जी ने पांच कार्यकारी अध्यक्ष इसलिए बनाया है ताकि हम सभी हर जगह घूम घूम कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर सकें।। आगे विधायक जी ने भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा देश का गृहमंत्री अमित शाह या फिर राज का मुख्यमंत्री जामताड़ा क्यों नहीं आ जाए उसे यहां की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता।जनता इनकी असलियत जानती है। यह लोग सिर्फ धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटना जानते हैं। अमित शाह जी का जामताड़ा आगमन पूरी तरह से फ्लॉप रहा यह इसका प्रमाण है। इस सरकार ने किसान को ठगने का काम किया और पांच पांच हज़ार देकर किसानों को गुमराह कर रही। युवाओं को पलायन करने पर मजबूर कर दिया। यह लोग सिर्फ झूठा दिखावा करते हैं और भारत माता की जय बोल कर देश को बांटना चाहते हैं।*

    *मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने भी कहां की विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के नेतृत्व में जामताड़ा लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है और हम सभी को एकजुट होकर एक बार फिर से इन्हें विधायक बनाना होगा तभी हमारे क्षेत्र के आदिवासी सुरक्षित रह सकेंगे। विधायक जी हर वर्गों का काम करते हैं और यही इनकी सबसे बड़ी काबिलियत है।*

    मौके पर जामताड़ा प्रभारी मनोज सिंह नाला प्रभारी अमित कुमार झा जामताड़ा जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल हरी मोहन मिश्रा विजय मांझी मदनलाल दुकानिया पंकज झा गणेश मितरा पूर्णिमा धर बाबुजन पंडित गुलसन खान धनराज किस्कु नरेश शाह डॉ शफ़ाउद्दीन अंसारी सुधीर किस्कु भोला पाठक अरुण दास सुरेंद्र तिवारी विनोद छत्रिय विजय दुबे अजीत दुबे आरसी बुलु चक्रवर्ती हजारों कांग्रेसी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियों को ससमय कर ले पूर्णःउपायुक्त
    Next Article सीतारामडेरा महिला मंडल अध्यक्षा बनी अनिमा कौर

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.