Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जाने पूर्वी सिंहभूम जिले में संबधित गतिविधियों के लिए अनुमति
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड संवाद विशेष

    जाने पूर्वी सिंहभूम जिले में संबधित गतिविधियों के लिए अनुमति

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले में आज 1 कोरोना संक्रमित की पुष्टि

    वैश्विक महामारी घोषित कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम हेतु राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि को 18 मई से 31 मई 2020 तक बढ़ाया गया है। झारखण्ड में कोरोना रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत गठित स्टेट एग्जीक्यूटिव कमिटी के चेयरपर्सन सह मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, झारखण्ड सरकार के पत्रांक 620/CS दिनांक 18.05.2020 को जारी दिशा-निर्देश के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिले में संबधित गतिविधियों के लिए अनुमति होगी-*

    1. औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां

    2. निर्माण कार्य(शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र)

    3. गोदाम/ मालगोदाम

    4. हार्डवेयर/ निर्माण कार्य से जुड़े सामान(सीमेन्ट/छड़ इत्यादि)

    5. टेलीकॉम कंपनियों के रिटेल आउटलेट्स

    6. किताब दुकानें(वर्तमान में पुरानी व्यवस्था के तहत ही खुलेंगी जिसमें स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए किताब बिक्री की अनुमति थी)। सामान्य रूप से सभी किताब दुकानों खुलने के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

    7. मानगो नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर पूरे जिले में मोबाइल, घड़ी, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे टेलीविजन सूचना प्रौद्योगिकी (IT) से जुड़े उत्पाद जैसे कंप्यूटर, उपभोक्ता विद्युत उत्पाद जैसे रेफ्रिजरेटर/ एयर कंडीशनर/ एयर कूलर इत्यादि के सर्विस सेंटर।

    8.निजी कार्यालय

    9. ई कॉमर्स(जरूरी एवं गैर जरूरी)

    10. रिटेल शराब की दुकानें(उत्पाद विभाग द्वारा अलग से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

    उक्त सभी प्रतिष्ठान/संस्थान सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही खुले रहेंगे,आवश्यक सेवाओं(मेडिकल दुकान, अस्पताल इत्यादि) को छोड़कर। *ऐसे सभी प्रतिष्ठान जिनके संबंध में मुख्य सचिव के पत्रांक 620/CS में अनुमति दी गई है अथवा जो गतिविधियां अनुमान्य है उनके लिए अलग से जिला प्रशासन से अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।*
    प्रतिष्ठान संचालक स्टाफ के लिए आईडी कार्ड जारी कर सकते हैं, इन्हें पास की आवश्यकता नहीं होगी।

    उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम का जिलेवासियों से अपील है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें। यदि कोई लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाए जाते हैं तो उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

     

    जिले में आज 1 कोरोना संक्रमित की पुष्टि

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा आज जिले में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मिलने की पुष्टि की गई है। संक्रमित व्यक्ति का दिल्ली का ट्रेवल हिस्ट्री है तथा उक्त व्यक्ति को जमशेदपुर पहुंचने के उपरांत संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। वहीं कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना से जंग जीते योद्धा के गांव जाकर लिया जायजा ,कहा समाज के लोग इससे घबराए नहीं
    Next Article जरूरतमंदों की सेवा को एएसपी लिमिटेड ने पूर्व विधायक कुणाल को दिया वित्तीय सहयोग

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.