Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जरूरी ईलाज से कोई वंचित न रहे, निजी अस्पताल जनता को परेशान न करे:हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जरूरी ईलाज से कोई वंचित न रहे, निजी अस्पताल जनता को परेशान न करे:हेमन्त सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 22, 2020Updated:April 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★जरूरी ईलाज से कोई वंचित न रहे, निजी अस्पताल जनता को परेशान न करे…हेमन्त सोरेन*

    निजाम खान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में संचालित “दीदी किचन” की अनूठी पहल को सुचारू रूप से चलाने के लिए झारखण्ड की मेरी माताओं-बहनों को जोहार, धन्यवाद। मुख्यमंत्री दीदी किचन तथा अन्य किचन के माध्यम से हमारी कोशिश है कि राज्य में कोई भूखा न रहे।

    *श्रमिक भाई की मदद करें*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी से रांची स्थित इटकी निवासी श्रमिक को तत्काल उचित स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाते हुए मदद करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके इस मदद के लिए मैं आभारी रहूंगा।

    *अहमदाबाद में फंसा है मजदूर*

    मुख्यमंत्री को वीडियो साझा कर जानकारी दी गई कि रांची के इटकी का रहने वाला एक श्रमिक दुर्बलता के कारण ठीक से बोल पाने की भी स्थिति में नहीं है। लॉक डाउन में किसी तरह की मदद नहीं मिलने से उसकी ऐसी स्थिति हुई है। श्रमिक अहमदाबाद में फंसा है। वीडियो में श्रमिक आग्रह कर रहा है कि उसे घर पहुंचा दिया जाए। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त अनुरोध गुजरात के मुख्यमंत्री से किया है।

    *हर जरूरी सरकारी योजना से लाभान्वित करें*

    मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कोडरमा को जयनगर के पूर्वी पंचायत स्थित हरिजन टोला में दो दिनों से भूखे एक परिवार को हर जरूरी सरकारी मदद से जोड़ते हुए सूचित करने का निदेश दिया है।

    *ना राशन कार्ड और ना ही पेंशन*

    मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि जयनगर पूर्वी पंचायत के हरिजन टोला में एक विधवा और उनके बच्चे दो दिनों भूखे हैं। अभी तक कोई मदद सरकार के द्वारा उन तक नहीं पहुंच सकी है। इनको ना ही विधवा पेंशन मिलता है और ना इनके पास राशन कार्ड है। मामले से संबंधित एक वीडियो भी मुख्यमंत्री से साझा किया गया।

    *इलाज और जरूरी सुविधा उपलब्ध कराएं*

    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से धनबाद निवासी 17 वर्षीय रानी के मामले में संज्ञान लेते हुए रानी को हर ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि देखें इस आपदा की घड़ी में निजी अस्पताल जनता को परेशान ना करें।

    *यह है मामला…*
    मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि धनबाद निवासी रानी कैंसर से पीड़ित है, इसकी जानकारी कुछ दिनों पूर्व उनके परिजनों को हुआ। जब परिजन उसे लेकर रांची स्थित एक निजी अस्पताल गए तो प्रबंधन ने उसे चिकित्सकों की कमी बताकर ईलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद कैंसर पीड़ित को लेकर उसके परिजन रिम्स आये, जहां उसे कैंसर वार्ड में भर्ती न कर सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया।

    *जरूरी ईलाज से कोई वंचित न रहे*
    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से रिम्स में इलाजरत कैंसर पीड़ित को मदद करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनिश्चित कराएं कि जरूरी ईलाज से कोई व्यक्ति वंचित न रहे।

    *कीमोथेरेपी नहीं हो रही*

    मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि स्तन कैंसर से पीड़ित का ईलाज रिम्स में किया जा रहा है। लॉकडाउन की वजह से इस महीने उन्हें कीमोथेरेपी नहीं दिया गया, जिससे उनकी हालात खराब होती जा रही है।

    यह भी जानना आपको जरूरी
    https://youtu.be/8NzqyiH3ZQA

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिकित्सक टिम द्वारा 13 लोगों का सैम्पल संग्रह किया गया
    Next Article गड्ढे खोदकर पानी पीते हैं ग्रामीण

    Related Posts

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.