जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मंगलवार को जमशेदपुर में मां विपदतारिणी पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। परसुडीह के शंकरपुर स्थित मिथुन चक्रवर्ती के आवास पर पिछले 25 वर्षों से आयोजित हो रही पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने भी माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने माता को फल, फूल और मिष्ठान अर्पित किए तथा रक्षा सूत्र धारण कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

