जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद आखिरकार मौसम ने करवट ले ली। सोमवार को शहर के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।

बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने पूरे शहर का माहौल बदल दिया। लंबे समय से तपती गर्मी से परेशान लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। कहीं बच्चों ने बारिश में मस्ती की, तो कहीं लोगों ने ठंडी हवाओं के बीच राहत महसूस की।

लगातार बढ़ते तापमान और उमस से बेहाल शहरवासियों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह बना रह सकता है।

