जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश प्रवक्ता से मिले जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, लिया आशीर्वाद
बुधवार, जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं एवं मनोनीत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मंत्रों से उनके आवास जाकर मुलाकात किया। बुधवार को महानगर अध्य्क्ष गुंजन यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह समेत भाजपा जमशेदपुर के भीष्म पितामह कहे जाने वाले जितेंद्र नाथ मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात किया, इस दौरान गुंजन यादव ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने नवमनोनीत प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं नवमनोनीत प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा से शिष्टाचार भेंटकर शुभकामनाएं व्यक्त की। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि अभिभावकस्वरूप वरीय नेताओं से मिलना हमेशा सुखद अनुभव होता है। भाजपा जमशेदपुर के सभी जिलाध्यक्षों व वरीय नेताओं ने हमेशा पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया है। उन सबने मेरे सहित हज़ारों कार्यकर्ताओं का सदैव उत्साहवर्धन किया। आज सबसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया, सभी ने संगठनहित में सहयोग करने का भरोसा दिया है।
सिख संगत ह्यूम पाइप गुरुद्वारा कमिटी ने किया सम्मानित:
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव न बुधवार को ह्यूम पाइप गुरुद्वारा में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरुद्वारा कमिटी ने भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा के प्रधान दलबीर सिंह एवं मंजीत सिंह छोटू समेत अन्य उपस्थित थे।