Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के अधिवक्ताओ ने कोल्हान विश्वविद्यालय का तीसरी बार सिंडिकेट सदस्य बनने पर राजेश शुक्ल का किया अभिनंदन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर के अधिवक्ताओ ने कोल्हान विश्वविद्यालय का तीसरी बार सिंडिकेट सदस्य बनने पर राजेश शुक्ल का किया अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के अधिवक्ताओ ने कोल्हान विश्वविद्यालय का तीसरी बार सिंडिकेट सदस्य बनने पर राजेश शुक्ल का किया अभिनंदन

    जमशेदपुर पुराना कोर्ट के अधिवक्ताओ ने श्री परमजीत श्रीवास्तव अधिवक्ता के नेतृत्व में आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास पर भेट की तथा उन्हें कोल्हान विश्वविद्यालय का तीसरी बार सिंडिकेट सदस्य बनने पर बधाई दी और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अधिवक्ताओ ने श्री शुक्ल की कार्य कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि श्री शुक्ल ने विधि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए भी लगातार कार्य किया है। जमशेदपुर कोऑपरेटिव विधि महाविद्यालय को बार कौंसिल ऑफ इंडिया से सम्बद्धता दिलाने में और उसके विकास के लिए श्री शुक्ल ने बराबर कार्य किया। वही झारखंड के अधिवक्ताओ के लिए कल्याणकारी योजनाओं को शुरू कराने में भी श्री शुक्ल ने निर्णायक भूमिका निभाई है। झारखंड के अधिवक्ता श्री शुक्ल पर गर्व करते है।

    जमशेदपुर के अधिवक्ताओ ने आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को तीसरी बार कोल्हान विश्वविद्यालय का सिंडिकेट सदस्य बनने पर उनके निवास पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और बधाई दी

     

    इस अवसर पर श्री शुक्ल ने अधिवक्ताओ का आभार जताते हुए कहा कि उनकी सेवा सदैव सुलभ रहेंगी। वे उच्च शिक्षा के विकास के लिए और विधि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आगे भी कार्य करते रहेंगे। अधिवक्ताओ ने श्री शुक्ल को जमशेदपुर के अधिवक्ताओ की तरफ से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और अभिनंदन किया।

    इस अवसर पर श्री परमजीत श्रीवास्तव, योगेश राय, नवीन प्रकाश, अमित कुमार, विवेक प्रसाद, विनोद मिश्रा, रविन्द्र ठाकुर, रंजीत राम, दिलीप सिंह, रमेश प्रसाद, डी एन सिंह, वी के महतो, आर के श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे तथा श्री शुक्ल का भव्य अभिनंदन किया और कोल्हान विश्वविद्यालय का तीसरी बार सिंडिकेट सदस्य बनने पर बधाई दी। श्री शुक्ल ने सभी अधिवक्ताओ को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में एनडीए ने जो काम किये हैं, उसके नतीजे दिख रहे हैं: पीएम मोदी
    Next Article दुर्गा पूजा पंडालों को बाहर से काले कपड़े से ढकना हिन्दू धर्म के विरुद्ध:अरूण सिंह

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.