Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★ जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता*

    *…हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    ======================
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आवास पर शुक्रवार के दिन भी बड़ी संख्या में फरियादियों का आना जारी रहा। झारखंड के विभिन्न जगहों से फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने लोगों की फरियाद और दिक्कतों के जल्द निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया। इसी क्रम में कई सामाजिक संगठन से जुड़े लोग भी आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्या बतायी।

    *मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए स्कूली छात्र-छात्राएं*

    एलएमबी सिटीजन फोरम स्कूल गिद्दी से पहुंचे हुए छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन स्कूली बच्चों से पूरी आत्मीयता के साथ मिले। मुख्यमंत्री को स्वयं अपने बीच पाकर छात्र-छात्राएं बहुत ही उत्साहित दिखे। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

    *जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने फरियादियों से कहा कि आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। सरकार गठन के बाद से ही आम जनता के पीड़ा, परेशानी एवं दिक्कतों को सुलझाने का काम सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि मूलभूत एवं बुनियादी सुविधाओं को आपके घर-गांव तक पहुंचाएं ताकि आप सभी का जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनहित की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचा कर आपको लाभान्वित करेगी। जनहित की सभी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना मौजूदा सरकार की प्राथमिकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्रकारों के हक,अधिकार व सम्मान के लिए विधानसभा अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पर्यटन विभाग के कैलेंडर का विमोचन किया

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.