छठव्रतधारियों के बीच अस्थाई घाट पर टैंकर से निशुल्क पानी भरा गया
जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के सौजन्य से जिला परिषद सदस्य किशोर यादव एवं उप मुखिया सुनील गुप्ता के अथक प्रयास से आज बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान सहित अन्य मैदानों में छठ व्रत धारियों को छठ करने हेतु अस्थाई घाट पर टैंकर से निशुल्क पानी देकर अस्थाई घाट को पानी से भर दिया गया।
इस दौरान आसपास के छठ व्रत धारियों ने अस्थाई घाट पर पूरे मंत्रोच्चारण के साथ भगवान सूर्य की आराधना की।
इस मौके पर मुखिया बाहामुनि हेंब्रम,पंसस धर्मेंद्र चौहान, स्वर्णरेखा संवाद मासिक पत्रिका के संपादक ब्रिज तिवारी, समाजसेवी धर्मेंद्र सहित काफी लोगों का योगदान रहा।