Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त भाजपाईयों के विरुद्ध प्रदेश भाजपा ने चलाया अनुशासन का चाबुक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त भाजपाईयों के विरुद्ध प्रदेश भाजपा ने चलाया अनुशासन का चाबुक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ● पहले चरण में जमशेदपुर के ग्यारह भाजपाई छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित
    ● बढ़ सकता है कार्यवाई का दायरा, मंडल स्तर से अनुशंसा प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी

    विधानसभा चुनाव 2019 के तहत जमशेदपुर में दूसरे चरण में सात दिसंबर को मतदान संपन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा किये जाने से लेकर नामांकन और मतदान के दिनों तक भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पायें गए। ऐसे लगभग एक दर्जन नेताओं पर प्रथम सूची में प्रदेश भाजपा ने जमशेदपुर महानगर संगठन द्वारा प्राप्त अनुशंषा के आलोक में अनुशासनात्मक कार्यवाई कर दी है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के निर्देश पर महामंत्री दीपक प्रकाश ने उक्त कार्यवाई पूर्ण किया। उक्त नेताओं पर आरोप था कि इन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध तथा पार्टी निर्णयों के ख़िलाफ़ आचरण किया। वहीं कई स्तर पर भाजपा के सांगठनिक संविधान के विपरीत कृत्य कर अनुशासन तोड़ा गया। प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसान जमशेदपुर के मुकुल मिश्रा, सतीश सिंह, रतन महतो, हरेराम सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, रजनीकांत सिन्हा, असीम पाठक, रामनारायण शर्मा, धनुर्धर त्रिपाठी, सुबोध श्रीवास्तव, रामकृष्ण दूबे सरीख़े नेताओं को छह साल के लिए भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। उक्त पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष, माननीय मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री समेत महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष को प्रेषित की गयी है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उक्त कार्यवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि विभिन्न मंडलों से प्राप्त शिकायतों की अनुशंसा से आलोक में प्रदेश भाजपा के संज्ञान में चुनाव के दरम्यान ही कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायतें प्रेषित कर दी गयी थी। मतदान संपन्न होते ही प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रथम सूचि में लगभग एक दर्जन लोगों पर निष्काशन की कार्यवाई हुई है, वहीं यह दायरा और अधिक बढ़ने की संभावना है। शीघ्र ही कई अन्य लोगों पर भी अनुशासनात्मक कार्यवाई पूर्ण की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधोनी ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर तोड़ी चुप्‍पी, कहा- कोई क्रिकेट नहीं
    Next Article कानून की विसंगतियां एवं कोविंद के प्रयत्न

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.