Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन में बच्‍चों के ऑनलाइन गेम खेलने पर कर्फ्यू लागू
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन में बच्‍चों के ऑनलाइन गेम खेलने पर कर्फ्यू लागू

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चीन की सरकार ने वीडियो गेम की लत पर काबू करने के लिए नाबालिग बच्चों के ऑनलाइन गेम खेलने के समय पर कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. चीन में 18 साल से कम आयु के बच्चों के रात दस से सुबह आठ बजे के बीच ऑनलाइन गेम खेलने पर प्रतिबंध होगा. बच्चों को सप्ताह के दिनों में सिर्फ 90 मिनट और सप्ताहांत व छुट्टियों में तीन घंटे तक ही गेम खेलने की अनुमति होगी. वीडियो गेम की लत पर अंकुश लगाने के लिए चीन ने यह कदम उठाया है. अधिकारियों का कहना है कि यह लत बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. चीन दुनिया के सबसे बड़े गेम बाज़ारों में से एक है.सरकार की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक दिशानिर्देशों में इन गेम्स पर नाबालिगों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि को भी सीमित किया गया है. आठ से 16 साल की उम्र के गेम खेलने वाले बच्चे प्रति माह 200 युआन (29 डॉलर) खर्च कर सकते हैं जबकि 16 से 18 साल के लोग अपने गेमिंग खातों पर 400 युआन तक खर्च कर सकते हैं. पहले भी लगे प्रतिबंध चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेमिंग बाज़ार है. रिसर्च फर्म न्यूज़ू के अनुसार इस साल पहली बार इस उद्योग में अमरीका की कमाई ने चीन की कमाई को पीछे छोड़ा है.वीडियो गेम के नौजवानों पर बुरे असर को लेकर चीन लगातार आलोचना करता आया है. गेमिंग के चलते बच्चों की पास की नज़र कम होने के कारण साल 2018 में चीन की सरकार ने गेमिंग नियामक के गठन की घोषणा की थी ताकि नए ऑनलाइन गेम की संख्या को सीमित किया जा सके. साथ ही खेल के समय और उम्र संबंधी प्रतिबंध लगाए जा सकें. उसी साल चीन ने नए वीडियो गेम की अनुमति पर भी रोक लगाई थी जो अगले नौ महीनों तक चली थी और जो इस बड़े उद्योग के लिए एक झटके की तरह था.कुछ बड़ी वीडियो गेम कंपनियों ने सरकार के प्रतिबंधों व नियमों पर सक्रियता दिखाई है लेकिन इन प्रतिबंधों को लागू करना और उम्र की जांच कर पाना एक चुनौतीपूर्ण काम है. एक बड़ी गेमिंग कंपनी टेंसेंट को भी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जब उसने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए गेम खेलने का समय एक घंटा और 12 से 18 साल के बच्चों के लिए दो घंटे तक सीमित कर दिया लेकिन नए दिशा-निर्देश चीन में सभी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर लागू होंगे. वीडियो गेम कितनी ख़तरनाक पिछले साल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गेम खेलने की लत (जिसे गेमिंग डिसऑर्डर नाम दिया गया) को मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति माना था.हाल में आई अमरीकी साइकाएट्री एसोसिएशन की मनोरोगों की हालिया नियमावली में इसे औपचारिक तौर पर तो पहचान नहीं दी गई लेकिन इंटरनेट गेमिंग डिसऑर्डर को आगे अध्ययन की एक स्थिति के तौर पर सूचित किया गया. कुछ देशों ने बहुत ज़्यादा गेम खेलने को एक बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य का विषय माना है और कई जगह इसके इलाज के लिए निजी एडिक्शन क्लिनिक भी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article14 बैंकों के कर्जदार हीरा कारोबारी उदय देसाई CBI के शिकंजे में
    Next Article झारखंड: 6300 रुपये के सिक्के लेकर नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे शिवसेना प्रत्याशी

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.