Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाकुलिया प्रखंड में दो कोरोना संक्रमित की पुष्टि, दोनों का है ट्रेवल हिस्ट्री
    Breaking News Headlines झारखंड

    चाकुलिया प्रखंड में दो कोरोना संक्रमित की पुष्टि, दोनों का है ट्रेवल हिस्ट्री

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    *चाकुलिया प्रखंड में दो कोरोना संक्रमित की पुष्टि, दोनों का है ट्रेवल हिस्ट्री*

    *उपायुक्त, एसएसपी पहुंचे चाकुलिया, दोनों वरीय पदाधिकारियों की निगरानी में की जा रही अग्रेतर कार्रवाई*

    *संक्रमितों के संपर्क के आए लोगों को आइसोलेट किया गया, विस्तृत कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की कारर्वाई जारी*

    *संक्रमितों के घर के आस-पास के क्षेत्र में किया गया बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम की स्थापना, वॉलंटियर की मदद से कंटेनमेंट जोन में घर-घर होगी आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति*

    चाकुलिया प्रखंड में दो कोरोना संक्रमितों के मिलने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों के घर के आसपास के क्षेत्र को जिला प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर बैरिकेडिंग कर दी गई है तथा उक्त क्षेत्र में आवागमन को पूर्णत: वर्जित कर दिया गया है। उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला तथा एसएसपी श्री एम. तमिल वाणन की निगरानी में दोनों संक्रमितों के विस्तृत कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। पूरे कंटेनमेंट क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा चुका है।

    *उपायुक्त* ने बताया कि संक्रमितों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आने वालों को चिन्हित किया जा रहा है और इनफ्लूएंजा तथा सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या की जांच की जा रही है। प्रयास है कि अन्य संभावित संक्रमित व्यक्ति यदि हों तो उनको तत्काल चिन्हित कर आईसोलेट करते हुए चिकित्सीय सुविधा दी जा सके। साथ ही साथ कंटेनमेंट जोन या बफर जोन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग का जो दिशा-निर्देश है उसका पालन किया जा रहा है। बैरिकेडिंग की जा चुकी है, लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं है। कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। वॉलंटियर के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति केंटनमेंट जोन में घर-घर की जाएगी।

    *एसएसपी* ने बताया कि दोनों कोरोना संक्रमित के पुष्टि होने पर कल रात से ही प्रशासन ने मुस्तैदी से काम करते हुए उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया। कंटेनमेंट जोन/बफर जोन में करीब 1400-1500 परिवार आएंगे। इस क्षेत्र में बैरिकेंडिंग कर दी गई है, कंटेनमेंट क्षेत्र के कुल 7 पिकेट में 24 घंटे तीन पाली में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। किसी भी व्यक्ति की आवाजाही वर्जित है सिर्फ सरकारी कर्मचारी, साफ-सफाई करने वाले लोग या वॉलंटियर ही इस क्षेत्र में अपनी गतिविधि जारी रखेंगे।

    गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमितों की पुष्टि देर रात करने के उपरांत ही जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। उपायुक्त के निदेश पर संक्रमितों को रात में ही टीएमएच के कोविड वार्ड में ईलाज के लिए भर्ती किया जा चुका था। उपायुक्त एवं एसएसपी की मौजूदगी में चाकुलिया प्रखंड के कंटेनमेंमट जोन में आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबढते कोरोना वायरस को लेकर सचिव ने  बेगूसराय जेल का किया औचक निरीक्षण
    Next Article कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में नर्स बहने हमारी पहली पंक्ति की गुमनाम नायिका है:उपायुक्त

    Related Posts

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.