Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्रव्यूह को तोड़ अर्जुन मुंडा फतह को तैयार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राष्ट्रीय संवाद विशेष

    चक्रव्यूह को तोड़ अर्जुन मुंडा फतह को तैयार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चक्रव्यूह को तोड़ अर्जुन मुंडा फतह को तैयार

    अमन कुमार

    झारखंड भाजपा का एक बड़ा खेमा एक बार फिर 2014 के विधानसभा की तरह अर्जुन मुंडा को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फसाने की पूरी जुगत लगा दी है हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा राजनीति के मजे हुए खिलाड़ी हैं और अंतिम क्षण तक परिस्थितियों को अपने काबू करने में उन्हें महारथ भी हासिल है इस बार राष्ट्रीय नेतृत्व का भी खूंटी लोकसभा पर नजर है और जो भीतर घात कर रहे हैं उन पर भी राष्ट्रीय नेतृत्व कि पैनी नज़र जा चुकी है 2019 के चुनाव में राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए एक एक सीट महत्वपूर्ण है उस परिस्थिति में अगर अंदर खाने से भीतर घात की बातें उभर कर आ रही है तो निश्चित ही चौंकाने वाली है खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास खूंटी के लिए कई सभाएं कर चुके हैं परंतु राज धर्म के आगे बलवान हो चला है परिवार धर्म
    खूंटी में जीत की राह में कील-कांटों की भरमार ,चर्च भी सक्रिय भितरखाने चल रहा फरमान का दौर हर क्षेत्र के अपने समीकरण
    जटिल भौगोलिक परिस्थितियों वाले खूंटी लोकसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव भी उतना ही जटिल है। कडिय़ा मुंडा के पर्याय बने इस सीट पर उनका उत्तराधिकार पाने की होड़ मे भले हीं दो मुंडा महारथी जुटे हैं लेकिन जीत की राह आसान नहीं दिखती। भाजपा के दिग्गज अर्जुन मुंडा के लिए यह क्षेत्र नया नहीं है। वे इसी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले खरसावां विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने के साथ-साथ विधानसभा पहुंचते रहे हैं।
    पूर्व के चुनावों में उन्होंने यहां प्रचार अभियान की कमान भी संभाली है। इस क्षेत्र के लोगों के मिजाज से भी वे वाकिफ हैं, तभी तो टिकट मिलने के साथ ही उन्होंने अपनी पूरी सक्रियता बनाए रखी है। उनके मुकाबले खड़े कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने पिछले लोकसभा चुनाव मे भी किस्मत आजमाया था। वे तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। बदली राजनीतिक परिस्थिति ने इस बार उन्हें मुख्य मुकाबले में ला खड़ा किया है। कालीचरण कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सगे भाई नीलकंठ मुंडा राज्य की भाजपानीत गठबंधन सरकार में मंत्री भी हैं। नीलकंठ अपने भाई के प्रतिद्वंद्वी अर्जुन मुंडा का साथ देकर राजधर्म का निर्वाह कर रहे हैं लेकिन चर्चाओं में कुछ और बात सामने उभर कर आ रही है
    जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहा है स्थानीय मुद्दों के साथ साथ जातीय समीकरण को भी हवा देने का प्रयास किया जा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को बाहरी बताने का प्रयास कर रहे हैं जबकि कुछ लोगों का मानना है कि अर्जुन मुंडा की जीत से क्षेत्र के विकास मे गति आएगी
    क्षेत्रों की अगर बात करें तो खूंटी तमार और खरसावां में भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत दिख रही है जबकि तोरपा कोलाबीरा के बूथों पर अपनी पकड़ अंतिम समय तक बनाने में संघ और भाजपा के कार्यकर्ता लगे हैं रात के अंधेरों में जो खेल भीतर घातियों द्वारा खेला जा रहा है उस पर अगर अंकुश लगता है तो परिस्थिति बदलने के आसार हैं
    चर्चाओं में यह भी बात सामने आ रही है कि कालीचरण मुंडा को आखिर कौन कर रहा है फाइनेंस कुछ भाजपाइयों द्वारा सरना और सौदान मतदाताओं को बरगलाने का भी चर्चा पूरे शबाब पर है
    बहरहाल मतदान के पूर्व सभी कील काँटों को दुरुस्त कर चक्रव्यूह को भेजते हुए अर्जुन मुंडा मतदाताओं के सहयोग से किला फतह करने को तैयार

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान के समीप महागठबंधन का चुनावी कार्यालय खुला

    Related Posts

    प्रतिभा सम्मान समारोह आज, राजयपाल करेंगे विद्यार्थियों को सम्बोधित

    June 2, 2025

    बकरीद को लेकर चांडिल थाना में शांति समिति की बैठक

    June 2, 2025

    गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर कान्दरबेड़ा में लगा सेवा शिविर, राहगीरों के बीच बांटा गया चना-शरबत

    June 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रतिभा सम्मान समारोह आज, राजयपाल करेंगे विद्यार्थियों को सम्बोधित

    बकरीद को लेकर चांडिल थाना में शांति समिति की बैठक

    गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर कान्दरबेड़ा में लगा सेवा शिविर, राहगीरों के बीच बांटा गया चना-शरबत

    जेईई एडवांस की रिजल्ट घोषित होते ही ग़म्हरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कॉलोनी में खुशी की लहर

    विधवा महिला कौशल्या देवी मामले को जिला प्रशासन ने लिया गंभीरता से

    हेमंत सरकार की साजिश पर भाजपा का हमला: बाबूलाल मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जमशेदपुर भाजपा

    जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

    दलमा में कॉटेज और रेस्ट हाउस के किराए में बढ़ोत्तरी पर भड़के भाजपा नेता अंकित आनंद

    राज्य सरकार शराब नीति को रद्द कर तत्काल पेसा कानून लागू करें: भागीरथी हंसदा

    राजकीय उच्च विद्यालय जेवरा ने बोर्ड परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों हेतु आयोजित किया सम्मान समारोह कार्यक्रम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.