राजकीय उच्च विद्यालय जेवरा ने बोर्ड परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों हेतु आयोजित किया सम्मान समारोह कार्यक्रम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) दिनांक 30 मई 2025 को जिन विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में मेरिट हासिल की है उन्हें खण्ड शिक्षा अधिकारी बरवाला मनोज गुप्ता ने एवं मुख्य अध्यापक सुशील कुमार की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डा. बलजीत भ्याण,वजीर फौजी गौशाला प्रधान,सरपंच प्रतिनिधि राजबीर,प्राथमिक अध्यापक राजेश भ्याण,दलजीत भ्याण,किसान नेता धौला भ्याण,विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान रामनिवास ने अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित की। विद्यालय की छात्रा खुशी सुपुत्री शमशेर ने 500 में से 444 अंक प्राप्त किए एवं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा खुशी को डॉ बलजीत द्वारा 6000 रूपये की नगद इनाम देकर सम्मानित भी किया गया। प्राथमिक शिक्षक राजेश भ्याण द्वारा मेरिट प्राप्त करने वाले सभी विद्यालय के विद्यार्थियों को 1100-1100 की नगद इनाम राशि देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया एवं आगे ऐसे ही प्रदेश का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही समाजसेवी वजीर फौजी ने मेरिट प्राप्त करने वाले सभी विद्यालय के विद्यार्थियों को 500-500 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुखबीर सिंह पीटीआई,रमेश कुमार,नरेंद्र कुमार,महेंद्र कुमार,नीलम, मंजुला अध्यापिका सहित सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

