Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुचरण महतो ने मजदूरों को समर्पित करते हुए लिखा “मजदूर अब मजबूर नहीं
    Breaking News झारखंड

    गुरुचरण महतो ने मजदूरों को समर्पित करते हुए लिखा “मजदूर अब मजबूर नहीं

    Nijam KhanBy Nijam KhanMay 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरुचरण महतो ने मजदूरों को समर्पित करते हुए लिखा “मजदूर अब मजबूर नहीं”*

    जमशेदपुर:शहर के बारीडीह निवासी युवा कवि गुरुचरण महतो ने समस्त मजदूरों को समर्पित करते हुए 1मई(अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस) के मौके पर एक कविता लिखा है।टाटा स्टील लिमिटेड में स्वयं स्थायी मजदूर की हैसियत से कार्यरत गुरुचरण महतो ने बताया कि विश्व की सारी संस्कृति और सभ्यताओं को मजदूरों ने अपने खून पसीना से खींचा है। विश्व विरासतों,शहरोंऔर दार्शनिक स्थलों को आकार देने,सजाने और संभाल कर रखने में इनका योगदान अतुलनीय है।इसके बावजूद वे अपने अधिकारों से वंचित है।सरकार के साथ-साथ निजी ओद्यौगिक इकाइयों को भी इन लोगों पर ध्यान देने की जरूरत है।कवि गुरुचरण महतो ने आगे लिखा है कि हमें यह कदापि नहीं भूलना चाहिए कि ये लोग मजदूर हैं,मजबूर तो कतई नहीं।

    मजदूर अब मजबूर नहीं*
    *कवि:गुरुचरण महतो(बारीडीह,जमशेदपुर)*
    मेरे मजदूर भाइयों!
    क्या तुम्हें याद भी थोड़ा है
    किसी से सुना या कहीं पढ़ा है,
    1886 की शिकागो में
    अमेरिकन इतिहास में जो गढ़ा है।

    वैश्विक संस्कृति और सभ्यता को
    हमने खून-पसीने से सींचा है,
    चिलचिलाती धूप की छांव में
    माटी-सीमेंट में सनकर भींचा है।

    ये बांध,आलीशान मकानें
    नित नतून मशीन कारखानें,
    लहराते फसल की हो राज
    या संगमरमरी महल सी ताज।
    चाहे हो पिरामिड,झुकी मीनार
    एफिल टावर या चीन की दीवार,
    मां लिबर्टी स्तंभ सी स्थिर
    खजुराहो-कोणार्क की मंदिर।

    जी तोड़ मेहनत करते गए
    धरोहरों को संभालते गए,
    हाथ हथौड़े हाथ में लेकर
    अपनी वजूद क्यों भूलते गए।

    मेरे मजदूर भाइयों!
    एक वो दिन और आज है एक दिन
    मजदूर दिवस,मई का पहला दिन,
    जो बिगुल तब थी बजी
    अब सदियों तक गूंजेगी,
    हमारी हक के लिए बजेगी
    हमारी हक के लिए लड़ेंगी,
    जो उन्होंने तब थी कहीं
    सब कहें आज हम भी वहीं
    हम मजदूर हैं मजदूर,मजबूर नहीं।।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद नजरिया:कोरोना के महायुद्ध में योद्धाओं के साथ राष्ट्र संवाद
    Next Article कोटा से ट्रेन से रांची पहुंचे पूर्वी सिंहभूम के छात्र-छात्राएं जमशेदपुर

    Related Posts

    अब भी पाक नहीं संभला तो उसका सर्वनाश अवश्यंभावी

    May 19, 2025

    शस्त्र और शास्त्र की लड़ाई

    May 19, 2025

    सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में थरूर को शामिल करने पर कांग्रेस को परहेज क्यों ?

    May 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अब भी पाक नहीं संभला तो उसका सर्वनाश अवश्यंभावी

    शस्त्र और शास्त्र की लड़ाई

    सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में थरूर को शामिल करने पर कांग्रेस को परहेज क्यों ?

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में नाली का निर्माण शुरू हुआ

    6 प्रतिबंधित मवेशी लदी पिकअप वाहन जप्त तस्कर फरार

    झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.