Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग
    Breaking News अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग

    Aman KumarBy Aman KumarMay 18, 2025Updated:May 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित टाटा स्टील कंपनी के एक व दो नंबर गेट के बीच स्थित झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग लग गई जिससे ढाबा पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस आगलगी में ढाबे में रखा सारा सामान, मजदूरों के सेफ्टी आइटम्स और पास ही स्थित एक गुमटी भी जलकर खाक हो गई। ढाबा के संचालक चंदेश्वर सिंह ने घटना को सुनियोजित साजिश बताते हुए असामाजिक तत्वों पर संदेह जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उन्हें रंगदारी के लिए लालबाबू यादव और उसके बेटों भीम और अर्जुन द्वारा धमकाया गया था और जानलेवा हमला किया गया था। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने फोन पर बताया कि घटना के समय वह गोरखपुर में अपने एक रिश्तेदार के इलाज के सिलसिले में गए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि होटल में रखे ट्रक और मजदूरों के सेफ्टी आइटम्स, फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई है जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। गम्हरिया पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर नष्ट हुए सामान का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल पंप लुट मामले का खुलासा, हथियार के साथ एक गिरफ्तार
    Next Article 6 प्रतिबंधित मवेशी लदी पिकअप वाहन जप्त तस्कर फरार

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.