Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का इस्तीफा
    Headlines राजनीति

    गुजरात: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का इस्तीफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. गुजरात कांग्रेस में राजनीतिक संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे परेश धनानी ने भी अपना इस्तीफा राज्य के पार्टी प्रभारी राजेश यादव को बुधवार को सौंप दिया है. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा गुजरात में पिछले दिनों हुए उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार की वजह से दिया है. ऐसे में गुजरात में नए-नए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस की अंदरुनी सियासत गरमा गई है.

    अहमदाबाद नगर निकाय से पहले गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव राज्य में डेरा जमाए हुए हैं. उन्होंने पिछले दिनों उपचुनाव की हार की वजहों को लेकर एक रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजी थी. गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और परेश धनानी के नेतृत्व में लोकसभा और दो उपचुनाव हुए हैं. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गुजरात की 26 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी और अभी हाल ही में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा.

    गुजरात में कांग्रेस के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर पार्टी के अंदर सवाल खड़े हो रहे थे. ऐसे में माना जा रहा है कि इसी के चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

    नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने हाईकमान को अपने इस्तीफे की पेशकश की थी और अब उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. परेश धनानी के इस्तीफे के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अब शैलेश परमार पूंजा वंश और अश्विन कोटवाल में से किसी एक को चुने जाने की चर्चा है.

    वहीं, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष से अमित चावड़ा के इस्तीफा देने के बाद अगले पीसीसी के लेकर भी चर्चा काफी तेज हो गई है. नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अर्जुन मोढवाडिया और जगदीश ठाकुर के नाम की चर्चा चल रही है. इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हार्दिक पटेल को भी प्रमोशन देने की बात सामने आ रही है. माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान हार्दिक पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर गुजरात में पार्टी कमान सौंप सकती है.

    हालांकि, गुजरात में कांग्रेस की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. राज्यसभा चुनाव से पहले आठ कांग्रेसी विधायकों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया और इन आठ सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी. वहीं, नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी तैयारियों में जुटी है तो कांग्रेस बिखरती हुई नजर आ रही है. ऐसे में कांग्रेस के नए अध्यक्ष के सामने निकाय चुनाव से पहले संगठन को खड़े करने और चुनावी जंग फतह करने की बड़ी चुनौती होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के 5 करोड़ गन्ना किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, चीनी निर्यात पर सब्सिडी देगी
    Next Article आईआईटी हैदराबाद का खुलासा : साबुन और टूथपेस्ट में पाया जाने वाला ट्राइक्लोसैन नर्वस सिस्टम पर डालता है बुरा असर

    Related Posts

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    June 24, 2026

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.