Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया गांव के सभी परिवारों के बीच मास्क, सेनेटाइजर के साथ राशन कीट का किया गया वितरणः उपायुक्त
    Breaking News Headlines झारखंड

    गम्हरिया गांव के सभी परिवारों के बीच मास्क, सेनेटाइजर के साथ राशन कीट का किया गया वितरणः उपायुक्त

    Nijam KhanBy Nijam KhanApril 29, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ उपायुक्त ने किया सारवां प्रखण्ड के गम्हरिया गांव का निरीक्षण….*
    ==================
    *■ गम्हरिया गांव के सभी परिवारों के बीच मास्क, सेनेटाइजर के साथ राशन कीट का किया गया वितरणः उपायुक्त….*
    ==================
    *■ ग्रामीणों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैंः- उपायुक्त….*
    ==================
    आज दिनांक 29.04.2020 को उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा सारवा प्रखण्ड के गम्हरियां गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात-चीत कर मिल रही सुविधाओं की वास्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गम्हरिया गांव में रहने वाले सभी परिवारों के बीच राशन कीट, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि राशन कीट में चावल, दाल, आटा, चीनी, तेल, आलु, नमक, गुड़, चुड़ा, मुड़ी, मिर्च, माशाला, नहाने व कपड़े धोने का साबुन के साथ दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं शामिल है।
    इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारियों व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया कि ग्रामीणों का स्वास्थ्य सुविधा का ख्याल रखते हुए यहां के लोगों को हर संभव सुविधा ससमय मुहैया कराया जाय एवं इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि किसी भी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन न हो। साथ हीं गम्हरियां गांव के अंदर बने मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से दी जाने वाली भोजन की गुणवता व साफ-सफाई को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
    तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा संबंधित क्षेत्र में बने विभिन्न चेकपोस्टों के साथ गमहरिया गांव का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम, दण्डाधिकारियों, पुलिस कर्मियों को सर्तकता व सावधानी बरतने का आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा गमहरियां गांव के साथ अन्य निकटवर्ती ईलाकों का निरीक्षण कर चल रहे राहत कार्यों का अवलोकन किया गया। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से तीन किलोमीटर एरिया में आने वाले सारवां व मोहनपुर प्रखण्ड के कई गांवों को सील कर दिया गया है। साथ हीं चिहिन्त सभी गांवों में लगातार साफ-सफाई, ब्लीचिंग व सेनेटाजेशन का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग व प्रखण्ड स्तर की टीम लगातार माईकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि कोई भी ग्रामीण डरे नहीं, बल्कि सावधानी और सर्तकता के साथ कोरोना से मुकाबला करें।
    *■ घर-घर पहुंचाया जा रहा है भोजन व राशन कीटः- उपायुक्त….*
    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि ग्रामीणों की सुरक्षा व सुविधा हेतु हर छोटी से बड़ी चीजों का ध्यान रखा जा रहा है। गांव को पूरी तरह से सील किया गया है। ऐसे में किसी को भी भोजन या खाद्य सामग्री की किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। प्रशासन की टीम द्वारा घर-घर राशन कीट पहुंचाया जा रहा है।
    इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों में रहने के साथ समाजिक दूरी का पालन अवश्क करें। अतिआवश्यक कार्य होने के पश्चात हीं अपने घरों से अपने चेहरे और नाक को अच्छे तरह से ढक कर निकलें।

    *● ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय…..*
    निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि गमहरिया गांव में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। ग्रामीणों द्वारा भी जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। इसके बावजूद जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे है, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।
    *इस दौरान उपरोक्त के अलावे* अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर श्री विशाल सागर, प्रशिक्षु आईएएस श्री रवि आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव, संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, सारवां एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है
    Next Article जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा द्वारा जामताड़ा जिला में आपदा राहत कोष का गठन किया गया है

    Related Posts

    नए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां

    May 15, 2025

    लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ: झाड़ियों से जीवन तक

    May 15, 2025

    काबिलियत और अंक: दोनों में फर्क समझें

    May 15, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां

    लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ: झाड़ियों से जीवन तक

    काबिलियत और अंक: दोनों में फर्क समझें

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.