Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रिकेटर कपिल देव हुए स्वस्थ, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
    Headlines खेल

    क्रिकेटर कपिल देव हुए स्वस्थ, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने यह जानकारी दी है. चेतन शर्मा ने ट्वीटर पर लिखा, अच्छी खबर है कि कपिल पाजी एकदम सही हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छु्ट्टी मिल गई है. जय माता दी. कपिल देव की अच्छी सेहत की जानकारी मिलने के बाद फैंस ने उन्हें ट्वीटर पर बधाई दी है और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है.

    भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर रहे कपिल देव को शुक्रवार को दिल का दौरा पडऩे के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई. फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल ओखला दिल्ली के डॉक्टर अतुल माथुर और उनकी टीम ने कपिल देव की देखभाल की. कपिल देव को शुक्रवार रात 1 बजे सीने में दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था. गंभीर स्थिति को देखते हुए रात को ही उनकी सर्जरी कर दी गई थी. कपिल देव ने 23 अक्टूबर को ट्वीट कर लिखा था, आप सभी का शुक्रिया, आपकी शुभकामनाओं और प्यार से अभिभूत हूं. मैं जल्द ठीक हो जाउंगा.

    कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहला वर्ल्ड कप जीता था. कपिल देव एक बेहतरीन ऑलराउंडर रहे हैं. उन्हेांने अपने करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट दर्ज हैं.

    वनडे में उन्होंने 3783 रन बनाने के साथ 253 विकेट लिए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में साल 1994 में आखिरी मुकाबला खेला था. वर्ल्ड कप पर फिल्म 1983 बन रही है. जिसमें कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबालीवुड ड्रग्स मामला: एनसीबी की छापेमारी में मुंबई में टीवी अभिनेत्री समेत पांच लोग गिरफ्तार
    Next Article राजस्थान: धौलपुर में देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने 21 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया

    Related Posts

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    September 2, 2026

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    September 2, 2026

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

    रापचा मोड़ के समीप सड़क हादसे में दो घायल, टीएमएच रेफर

    कौवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक,

    खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर खरकई, लगातार बढ़ रहा पानी; जमशेदपुर-आदित्यपुर में फ्लैश फ्लड का खतरा

    उल्लास से मिटेगा निरक्षरता का अंधेरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.