Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना से जंग जितने वाले 20 मरीजों को दी गई अस्पताल से विदाई: उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    कोरोना से जंग जितने वाले 20 मरीजों को दी गई अस्पताल से विदाई: उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    ■ कोरोना से जंग जितने वाले 20 मरीजों को दी गई अस्पताल से विदाई:- उपायुक्त
    ■ सावधानी-सतर्कता के साथ मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी और साफ-सफाई पर दे विशेष रूप से ध्यान- उपायुक्त

    देवघर जिला के सारठ प्रखंड के कोरोना संक्रमित 17 व सारवां प्रखंड के 03 मरीजों की सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के पश्चात बिलकुल सामान्य पायी गयी है। इसके उपरांत आज दिनांक 27.06.2020 को बीसों मरीजों को संक्रमण मुक्त होने का प्रमाण पत्र दिया गया। जिसके पश्चात सभी मरीजों 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन व सावधानी बरतने की हिदायत के साथ माँ ललिता अस्पताल से छुट्टी दी गयी, अब ये बिलकुल स्वस्थ हैं, जो कि हम सभी के लिए एक राहत महसूस करने वाली बात है।
    इस मौके पर वरीय अधिकारियों, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा तालियां बजाकर मरीजों को अस्पताल से विदाई दी गई। जिसके बाद सभी मरीजों को एम्बूलेंस के द्वारा उनके घर तक पहुंचाया गया।
    *इसको लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि पिछले दिनों इन सभी मरीजों की रिपोर्ट पोजेटिव प्राप्त हुई थी। इलाज के क्रम में पहली रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपरान्त एहितयात और सुरक्षा के तौर पर चेस्ट एक्स-रे और मरीजों के सैंपल को दूसरी बार जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें इनका रिपोर्ट नेगेटिव आया है एवं ये पूर्णतः स्वस्थ पाए गए। इसके अलावे वर्तमान में 10 पोजेटिव केस अभी भी जिले में एक्टिव है। ऐसे में पैनिक होने या घबराने की आवश्यकता नहीं मगर सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत हम सभी को है।*
    इसके अलावे सबसे महत्वपूर्ण और हम सभी के लिए ये खुशी की बात है कि ये 20 मरीज कोरोना नामक इस जंग का डट कर सामना करते हुए इस पर जीत हासिल की है और आज वे बिलकुल स्वस्थ व सुरक्षित हैं। आशा है कि इसी प्रकार आज संक्रमित पाये गये अन्य 10 मरीज भी कोरोना नामक इस महामारी को हराकर जल्दी स्वस्थ हो जाएं।
    *■ डिस्चार्ज होने के बाद पांचों मरीज ने चिकित्सकों की टीम को बताया भगवान का रूप….*
    अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सभी मरीजो ने बताया कि अस्पताल में उनका अच्छी तरह से ख्याल रखा गया। अच्छे खाने के साथ अच्छा व्यवहार भी किया गया। यह भी बताया कि कोरोना एक भयंकर बीमारी है। कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है, जैसा हमने किया। बस हिम्मत बनाये रखे, डाॅक्टरों के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावे इससे बचने के लिये लोगो को सरकार के आदेशों का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे तभी आप कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बच सकते है।
    ■ सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम का धन्यवाद- उपायुक्त
    इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने माँ ललिता हॉस्पिटल के प्रबंधक, चिकित्सकों की टीम के साथ सभी स्वास्थ्यकर्मियों की हौसला अफजायी करते हुए आभार प्रकट किया। साथ ही कोरोना के इस जंग में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रहे सभी कोरोनो वारियर्स का धन्यवाद और अभिनन्दन किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article100 पर डायल कर हमें दे सकते हैं अवैध उत्खनन की सूचना: उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम
    Next Article परिवार को विपदाओं से दूर रखने के लिए महिलाओं ने किया विपदतारनी पूजा

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.