कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित “स्पीक अप इंडिया” के द्वारा आन लाईन कम्पेन
सभी कांग्रेसियों के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है । मोदी जी की विफलताओं के कारण उपजे समस्याओं से ग्रसित हो कर गरीबों, मजदूरों, किसानों सहित पूरे देश की जनता को खामियाजा भुगतने पर मजबूर होना पड़ा है ।मोदी जी के अनुभवहिनता और गलत फैसले को तथा उससे पीड़ित जनता को राहत पहुँचाने हेतु ही निम्नलिखित बीस बिन्दुओं को दर्शाते हुए मोदी सरकार के समक्ष माँग प्रस्तुत किया गया है और अविलंब कार्रवाई करने का आग्रह किया जा रहा है ।
जिले के सभी कांग्रेसियों ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है अशोक चौधरी रविंद्र झा बबलू झा संजय सिंह आजाद कमलेश पांडे सुरेश धारी राकेश तिवारी के नाम शामिल
1. मोदी जी के द्वारा अपने स्वार्थ पूर्ति हेतु बिना तैयारी किए हुए वो भी ढाई महीने बाद अचानक लाक डाउन करने का नतीजा सबके सामने है और इसी को कहते हैं, करे कोई भरे कोई ।गलती मोदी जी ने की और उसका दुष्परिणाम देश की जनता भूगत रही है जबकि जनवरी में ही 10 दिनों की मोहलत देकर और अपने अपने राज्यों में चलें जाने की बात कह कर प्रवासी मजदूरों को सूचित करते हुए जनवरी के ही अंतिम सप्ताह में यदि विदेशों से आने वाले बाहरी उड़ानों पर पूर्णतः रोक लगा दी जाती और किसी को भी वीजा उपलब्ध नहीं कराया जाता तो आज देश की यह दुर्दशा नहीं होती क्योंकि कोरोना वायरस विदेशों से ही हमारे देश में आया है ।
2 . बिना तैयारी किए अचानक वह भी देर से लाक डाउन करना मोदी जी की अनुभवहिनता को दर्शाता है और उसका शिकार देश की जनता को होना पड़ा?
3 . जनवरी की जगह मार्च में वो भी बिना तैयारी किए अचानक लाक डाउन करने का कारण है फरवरी में ट्रंप साहब का कार्यक्रम और मार्च में मध्यप्रदेश की सरकार गिराना ।इन्हीं दो कारणों से दो महीने बाद अचानक लाक डाउन करना पड़ा क्योंकि अपने दोनों स्वार्थ पूर्ति हेतु पहले से ही देर हो गई थीं ।
4. मोदी के विफलता के कारण ही कोरोना भारत में फैला
5. एकाएक लॉकडाउन करना, मोदी जी का अनुचित कदम रहा
6. जो जहाँ है वहीं रहेगा, परन्तु
मोदी जी ने व्यवस्था नही दिया
7. लॉकडाउन के कारण सभी मजदूरों का नौकरी शुन्य हो गया
8. ताली थाली बजा कर मोदी जी खुश हुए, प्रवासी श्रमिक पर दुख का पहाड़ टुटा
9. किसान, प्रवासी, असंगठित श्रमिक, रेहडी वालों के खाता में 10,000 रू० जमा करो
10. केन्द्र सरकार श्रमिकों के खाता में दस हजार रू० अविलंब जमा करें
11. मोदी जी के अदुदर्शिता पूर्ण निर्णय से करोड़ों लोग फँस गये
12. मोदी जी के कारण रोटी रोटी मुहताज बने श्रमिक और कामगार
13. ऑटो, कार ड्राइवर के खाता में दस हजार रू० देना होगा
14. पैदल चलने पर मजबूर हुए मोदी जी के विवेकहिन निर्णय से
15. 100 km से 2500 km तक पैदल चलने पर मजबूर हुए प्रवासी
16. बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग सड़कों पर चलने को मजबूर हुए
17. गर्भवती महिला ने नवनिहाल भारत के बच्चे को जन्म सड़क पर चलते हुए दिया
18. घोर विडंबना मोदी जी ने लाठी खाने हेतु प्रवासी मजदूरों को झोंक दिया
19.कोरोना महामारी के समय में भी मोदी सरकार पेट्रोलियम की किमत में विश्व स्तर पर हुईं ऐतिहासिक गिरावट के बावजूद भी विभिन्न टैक्सों में बृद्धी कर जबरन जनता की जेब में डाका डालने का काम केंद्र सरकार कर रही है ।
उपरोक्त मोदी सरकार कीं गलतियों और उसके कारण जनहित में माँग करते हुए एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है ।
20 .विश्व स्तर पर कच्चे तेल की किमत घटने का लाभ यदि हमारे देश की सरकार जनता को पहुँचाती जैसा कि विश्व के हर देश की सरकार कर रही है तो उससे महँगाई कम होती और जनता को चौतरफा फायदा होता ।इसलिए हम माँग करते हैं कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की किमत कम से कम आधा घटने का काम करें ताकि उसका लाभ जनता को मिल सके ।
असंवेदनशील सरकार की संवेदना को जागृत करने के लिए ही धरना का कार्यक्रम रखा गया है ।जागो मोदी सरकार जागो ।।

