Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, लॉकडाउन 5.0 की खबरें बिल्कुल बेबुनियाद
    Breaking News राष्ट्रीय

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, लॉकडाउन 5.0 की खबरें बिल्कुल बेबुनियाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. कुछ मीडिया संस्थानों की तरफ से लॉकडाउन के पांचवें दौर को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के दावों में कोई दम नहीं है. गृह मंत्रालय ने अपने स्पष्टीकरण में साफ कहा है कि लॉकडाउन 5.0 की खबरें बिल्कुल बेबुनियाद हैं. ध्यान रहे कि लॉकडाउन की रूपरेखा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) तय करता है.दरअसल, एक मीडिया संस्थान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर खबर प्रकाशित करते हुए संभावना जताई कि पीएम 31 मई को अपने इस लोकप्रिय कार्यक्रम में लॉकडाउन के पांचवें चरण का ऐलान भी कर सकते हैं.

    गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह पूर्णतः एक अटकल है जो बिल्कुल आधारहीन है.

    प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि इन अटकलों को गृह मंत्रालय के साथ जोड़ना उचित नहीं है.

    कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए देश में पहली बार 25 मार्च को लॉकडाउन घोषित किया गया. तब से देशव्यापी लॉकडाउन की मियाद में चार बार इजाफा किया जा चुका है. लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत 18 मई से हुई जो 31 मई तक जारी रहेगी. हालांकि, 25 मार्च से 14 अप्रैल तक की अवधि के लिए घोषित पहले लॉकडाउन के मुकाबले अभी नियमों में काफी ढील मिली हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत-चीन सीमा विवाद: बीच में कूदे डोनल्ड ट्रंप, मध्यस्थता कराने रखा प्रस्ताव
    Next Article झारखंड के चार विश्वविद्यालयों में नये कुलपतियों एवं प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.