Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसान विरोधी दल आज किसानों के हितैषी बनने का दिखावा कर रहे हैं: रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    किसान विरोधी दल आज किसानों के हितैषी बनने का दिखावा कर रहे हैं: रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 15, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किसान विरोधी दल आज किसानों के हितैषी बनने का दिखावा कर रहे हैं: रघुवर दास

    किसान विरोधी दल आज किसानों के हितैषी बनने का दिखावा कर रहे हैं। मोदी सरकार ने किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए तीन कानून बनाये। लेकिन 70 साल तक अन्नदाताओं के नाम पर योजना बनाकर अपना पेट भरनेवाली पार्टियां इन कानूनों को लागू करने का विरोध कर रही हैं। किसानों के कंधे पर बिचौलिये और राष्ट्रविरोधी शक्तियां अपना एजेंडा चला रहे हैं। झारखंड के किसान ऐसा नहीं होने देंगे। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहीं। वे कांके के सुकुरहुट्टू में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रमंडलीय किसान पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने किसानों के खाते में सीधी राशि भेजने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत की। इसी से प्रेरणा लेते हुए हमारी सरकार ने झारखंड में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना शुरू की। इससे छोटे-सीमांत किसानों को हर साल 11 से 31 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल रही थी, किसान सूदखोरों के चंगुल से बच रहे थे। लेकिन राज्य में सरकार बदलते ही हेमंत सोरेन सरकार ने यह योजना बंद कर किसानों को बड़ा धक्का पहुंचाया है। हेमंत सरकार यदि सही में किसानों की हितैषी है, तो फिर से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना शुरू करे। हमारी सरकार ने देश में पहली बार किसानों के फसल बीमा का प्रीमियम भरने का काम किया,

     

    लेकिन वह भी इस सरकार ने बंद कर दिया।
    श्री दास ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का दर्द समझते हुए उनकी काफी पूरानी मांग पूरी करते हुए अन्नदाताओं को मंडी के साथ ही किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेचने का अधिकार दिया। किसानों को फसल का जहां ज्यादा कीमत मिले, वे वहां अपने उत्पाद बेच सकेंगे। लेकिन बिचौलियों को इससे नुकसान होगा। वे यह कानून नहीं चाहते हैं। कांग्रेस जब सत्ता में थी को स्वामीनाथन रिपोर्ट को दबा कर बैठ गयी। मोदी जी ने इसी रिपोर्ट के आधार पर कृषि कानूनों में व्यापक बदलाव करते हुए नये कानून बनाये, जो किसानों के हित में हैं। मोदी सरकार ने ही पिछले छह साल में न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुणा किया। विपक्ष यह भ्रम फैला रहा है कि मोदी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त कर देगी। इस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने स्पष्ट कहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य था, है और रहेगा। विपक्ष का भ्रामक प्रचार नहीं चलेगा। मोदी सरकार ने ही किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए सीधी बिक्री की सुविधा दी। आजादी के बाद से बंदिशों में जकड़े किसानों को आजादी दिलायी। राष्ट्रविरोधी शक्तियों ने किसानों के कंधे पर बंदुक रखकर एक और झुठ फैलाया कि देश से मंडी व्यवस्था समाप्त हो जायेगी। इस पर भी केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि मंडी की व्यवस्था लागू रहेगी, इसके अलावा किसानों को कहीं भी अपना उत्पाद बेचने की छूट दे दी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम हमेशा से भ्रम फैलाना रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक और सीएए के समय में भी भ्रम फैलाया गया था। मोदी सरकार पर सवाल खड़े किये गये थे। लेकिन देश की जनता ने विपक्ष को मुंह तोड़ जवाब दिया।
    इस बार भी किसानों की आड़ में खालिस्थान की मांग करनेवाले और भारत के टूकड़े करने के समर्थक अपना एजेंटा चलाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस, वामपंथी व अन्य़ विपक्षी दल भारत को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। हमें इसका एकजुट होकर विरोध करना होगा।
    आठ दिसंबर को किसानों की आड़ में विपक्ष ने भारत बंद बुलाया। इसे झारखंड के किसानों व आम लोगों ने विफल कर दिया। किसान झांसे में नहीं आये। बंद के दौरान सड़क पर किसान विरोधी और बिचौलिये थे, वहीं किसान खेतों में थे।
    झारखंड में सत्ता पाने के लिए झामुमो-कांग्रेस ने लोगों से बड़े-बड़े वादे किये थे। युवाओं को हर साल 72 हजार रुपये, महिलाओं को 2000 रुपये चूल्हा खर्च जैसे वादे किये। लेकिन अब तक किसी को कुछ नहीं दिया। शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर हेमंत सोरेन ने सत्ता मिलने पर एक साल में पांच लाख लोग को नौकरी देने का एलान करते हुए कहा था कि ऐसा नहीं कर पाने की स्थिति में वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे। अब एक साल होने को है, झारखंड के पांच युवा भी भी नौकरी नहीं मिली है। बल्कि जो पहले से नौकरी कर रहे थे, आज उनकी नौकरी जा रही है। झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी लचर होती जा रही है। राज्य पिछले दस माह में 1300 से ज्यादा महिलाओं व बच्चियों का बलात्कार हुआ। इसमें भी सबसे ज्यादा आदिवासी महिलाओं व बच्चिय़ों का बलात्कार और हत्या हुई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो और हेमंत सरकार सोई हुई है। जल, जंगल जमीन और आदिवासी हित का नारा देनेवालों के शासन में सबसे ज्यादा आदिवासी ही प्रताड़ित हो रहे हैं। ऐसी सरकार को उखाड़ फेकना है।
    कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री समीर उरांव ने कहा कि बिचौलिए और देश विरोधी किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। मोदी सरकार को अस्थिर करना ही उनका एजेंडा है। वे किसानों व देश का हित नहीं चाहते हैं। उन्हें केवल अपना हित साधना है। लेकिन किसानों ने उनका एजेंडा चलने नहीं दिया है।
    कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने नये कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान रांची के सांसद श्री संजय सेठ, लोहरदगा के सासंद श्री सुदर्शन भगत, कांके विधायक श्री समरी लाल, हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर, श्री रामकुमार पाहन, श्री जीतूचरण राम, श्री शिवशंकर उराव, झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री कुजूर समेत बड़ी संख्य में किसान उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकृषि कानूनों पर किसानों के सभी अच्छे सुझाव मानने को तैयार है सरकार: गडकरी
    Next Article बहरागोड़ा में आर्चरी अकादमी खोलने को लेकर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष से मिलें पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.