Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कानपुर में पालतू कुत्ते की मौत पर खूनी संघर्ष, दर्जनों लोग घायल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    कानपुर में पालतू कुत्ते की मौत पर खूनी संघर्ष, दर्जनों लोग घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पालतू कुत्ते की मौत को लेकर दो समुदाय में जमकर खूनी संघर्ष हो गया. लाठी डंडों से लैस एक समुदाय के दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया. जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

    दरअसल, कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में आने वाले नौहा गांव में एक पक्ष ने दूसरे पर कुत्ते को मारने का आरोप लगाया, जिसके बाद मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए.

    सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. संघर्ष के बाद किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. घायल महेंद्र सिंह का कहना है कि दूसरे समुदाय के एक लोगों ने कुत्ते को मारकर दरवाजे पर डाल दिया. विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडो और धारदार हथियार से हमला कर दिया.

    उन्होंने बताया कि बस इसी बात को लेकर विवाद और बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई और कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगंगा नदी में नहाते समय तीन लड़कियों की डूबने से मौत, स्थानीय लोगों ने तीन को बचाया
    Next Article LAC पर छह नए पहाड़ी ठिकानों पर भारतीय सेना का कब्जा, चीन पर भारी

    Related Posts

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    May 13, 2025

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.