कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन
बेगूसराय से निशांत भारद्वाज
भगवानपुर (बेगूसराय) युवा कांग्रेस कमिटी के द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप से दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुँच कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। केंद्र सरकार के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण नारा लगाया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव मनीष कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के युवा नेता शिवप्रकाश गरीब दास ने किसान विरोधी केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसान विरोधी तीनों कानून को केंद्र सरकार वापस लें। अन्यथा हमलोग चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य हैं। उक्त मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, विधानसभा महासचिव कुंदन चौधरी, शम्भूनाथ चौधरी, इंद्रदेव राय, सरपंच राजेश कुमार उर्फ मार्शल, पंसस उमेश दास, राजकिशोर चौधरी, पुरषोत्तम कुमार, राकेश कुमार, रौशन कुमार यादव सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।