संजय कुमार मंडल की रिपोर्ट
करमाटांड़(जामताड़ा): कर्माटांड़ प्रखंड के फपनाद गांव के सहिया साथी और प्रत्येक गांव के सहीया के साथ मिलकर अलचुआ ,सतूवातांड, हीरापुर में जा जाकर कोविड-19 के बारे में जानकारी देते हुए दीवार में लेखन एवं लोगों को 40 वर्ष उम्र वाले व्यक्ति एवं उससे अधिक उम्र वाले व्यक्ति के बारे में कहा अगर किसी व्यक्ति को सांस से समस्या अधिक बुखार या किसी भी प्रकार की तकलीफ हो तो तुरंत गांव के सहीया एएनएम या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें या 104 में कॉल करें या जानकारी देते हुए लोगों को समझाया और सभी गांव की व्यक्ति को जागरूक किया।

