Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑनलाइन पेमेंट में बरते सर्तकता व सावधानीःउपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    ऑनलाइन पेमेंट में बरते सर्तकता व सावधानीःउपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ ऑनलाइन पेमेंट में बरते सर्तकता व सावधानीः उपायुक्त….*
    ==================
    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि वर्तमान समय में लाॅक डाउन के दरम्यान लोगों द्वारा ऑनलाइन खरीददारी के साथ अन्य कार्यों के लिए ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में आप सभी जिलावासियों से अपील है कि ऑनलाइन फ्राॅड से सर्तक और सावधान रहें, ताकि किसी का एटीएम कोड पूछकर ऑनलाइन खरीदी जैसी घटना न घटें। पिछले कुछ महीनों में ऑनलाइन फ्रॉड का ग्राफ तेजी से बढ़ा है; जिसमें खासे पढ़े-लिखे लोग भी चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर ठगे जा रहे हैं।
    इसके अलावे लाॅक डाउन के दरम्यान ऑनलाइन सामानों की खरीद-बिक्री के लिए जो नंबर पूर्व में जारी किये गए हैं, उनपर ही काॅल करे और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सामान डिलीवरी के बाद ही ऑफलाइन पेमेंट डिलीवरी बाॅय को करें।
    ऐसे में आवश्यक है कि यदि किसी व्यक्ति का काॅल आपके मोबाईल पर आये और वह व्यक्ति स्वयं को किसी माॅल, थोक विक्रेता, दुकानदार बतलाकर आपके खाता एवं एटीएम लाॅक होने, अपडेट कराने आदि की बात बोलकर आपके खाते से संबंधित गुप्त जानकारी यथा-आपका खाता संख्या, एटीएम कार्ड संख्या, पिन संख्या, सीबीसी संख्या, ओटीपी, आधार संख्या या पैन संख्या के बारे में जानकारी मांगता है तो ऐसे व्यक्तियों को अपने बैंक खाता से संबंधित उपरोक्त विवरणी की जानकारी न दें एवं इस प्रकार के फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाईल नम्बर आदि की जानकारी साइबर थाना या अपने क्षेत्र के नजदीकी थाना अथवा 100 डायल कर पुलिस को अवश्य दें; ताकि वे सूचना प्राप्त कर इस पर त्वरित कार्रवाई कर सकें।
    साइबर अपराध से स्वयं भी बचें तथा अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी देकर फ्राॅड से उन्हें बचाएं।
    *■ सावधानी हीं सुरक्षा है-*
    *1. इस प्रकार के काॅल आने पर फौरन पुलिस से संपर्क कर इसकी सूचना दें।*

    *2. अपना बैंक एकाउंट नंबर, पासवर्ड आदि किसी को न बताएँ।*

    *3. अपने इंटरनेट बैंकिंग और बैंकिग ट्रांजिक्शन का इस्तेमाल कभी भी सार्वजनिक स्थान जैसे कि साइबर कैफे, पार्क, सार्वजनिक मीटिंग और किसी भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न करें।*

    *4. अपना एटीएम का पिन कोड लिख कर नहीं रखें और न हीं किसी को ओटीपी बताएँ।*

    *5. फर्जी काॅल से बचें।*

    *6. किसी प्रकार के प्रलोभन वाले कॉल से बचे एवं बिना जाँच-परख के किसी को भी अपने बैंक खाता से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी न बताएँ।*
    https://rastrasamvad.com/लॉक-डाउन-का-पालन-करना/
    *कोरोनावायरस से बचाव हेतु लॉक डाउन के जागरूकता के लिए एक छोटा-सा प्रयास।कृपया एक्सेप्ट किया जाए।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ सभी प्रज्ञा केन्द्र संचालकों को निदेशित किया कि वे COVID-19 के प्रसार को रोकने हेतु दिये गए निदेशों को अनुपालन करते हुए अपने प्रज्ञा केन्द्र से सभी प्रकार के वित्तीय लेन-देन में सहयोग सुनिश्चित करेंगे
    Next Article ई-पेमेंट में सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है:उपायुक्त

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.