Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला प्रारंभ हुआ
    Breaking News झारखंड

    एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला प्रारंभ हुआ

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 14, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Nizam Khan

    श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, जिला नियोजनालय, जामताड़ा के तत्वाधान में आज दिनांक 14 फरवरी 2020 को आउटडोर स्टेडियम, जामताड़ा में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2020 प्रारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.), जिप अध्यक्षा श्रीमति दीपिका बेसरा, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा सहित अन्य गण्मान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    कार्यक्रम मे सभी सम्मानित अतिथियो उपायुक्त,उप विकास आयुक्त,जिप अध्यक्षा,उपाध्यक्षा आदि का स्वागत पौधा देकर किया गया ।

    मंच संचालन का कार्य जिला रेड क्राॅस सोसाईटी के सचिव श्री राजेन्द्र शर्मा ने किया।

    दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात कार्यक्रम के अगले पड़ाव में जिला नियोजन पदाधिकारी श्रीमति प्रीति कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जिले में पहला नियोजन मेंला लगाया गया है। जिसमें बहुत सारी कम्पनियों ने अपनी रूचि दिखाई है जिसमें से 6 कम्पनी वैसी है जो आॅॅन द स्पाॅट जाॅब देने का कार्य करेगी। वहीं कुछ कम्पनियां पहले प्रशिक्षण के उपरांत जाॅब देगी। जिला नियोजनालय को इस वर्ष 300 का लक्ष्य प्रदान किया गया है। जिसे जिला प्रशासन, नियोजक एवं अभ्यर्थियों के सहयोग से लक्ष्य से ज्यादा को रोजगार दिया जा सकेगा।

    रोजगार मेंले में करीब 15 कम्पनियों ने अपना स्टाॅल लगाया जहां जामताड़ा जिले के सूदूरवर्ती क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने विभिन्न कम्पनियों के द्वारा लगाये गये स्टाॅल में अपना-अपना रजिस्टेशन कराते नजर आये। लगभग सभी स्टाॅल पर युवक-युवतियों रजिस्टेशन फार्म भरते रहे।

    मेले में राजनीति दलों के प्रतिनिधियांे में जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डाॅ इरफान अंसारी के तरफ से ईरशाद आर सी ने उनके तरफ से रोजगार मेला आयोजन को लेकर धन्यवाद दिया। वहीं राष्टीय जनता दल के प्रतिनिधि ने भी अपने विचार रखे।

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस तरह के आयोजन बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए वरदान है जहां पर वे अपने लिए मनपसंद कम्पनी में अपने लिए नौकरी ढूंढ सकते हैं। मेले का उद्देश्य है कि एक मंच पर बेरोजगार युवाओं और सभी नियोजकों को लाना है ताकि नियोजक अपनी आवश्यकतानुसार योग्य आवेदकों का चयन कर सके। साथ ही बेरोजगार युवक युवतियां नियोजक से सीधे सम्पर्क कर अपने योग्यतानुसार समुचित अवसर प्राप्त कर सकें।

    जिप अध्यक्षा श्रीमति दीपिका बेसरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मेले में जितने भी नियोजक स्टाॅल लगाएं हैं। वे नियम के तहत काम करें एवं बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने के काम करें। जिससे वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें, उनके जीवन में खुशिहाली आये एवं वो अपने मां बाप की इच्छा भी पूरा कर सके।

    कार्यक्रम में उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इतने कम समय में ऐसा आयोजन करने के लिए जिला नियोजन पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं।
    उन्होंने मेले में आए नियोजकों से कहा कि आप लोग अपनी प्रस्तुति बेहतर दें।

    उन्होंने मेला में आए नियोजकों से मेला स्थल पर ही नियोजन प्रक्रिया को सम्पन्न करने का निर्देश दिया ताकि बेरोजगार युवक. युवतियों को तुरंत एवं त्वरित रोजगार प्राप्त हो सके। उपायुक्त द्वारा कहा गया कि रोजगार मेला से बेरोजगार युवक युवतियों को बहुत ही लाभ मिलेगी।

    उपायुक्त ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया बेरोजगार और स्वरोजगार तलाश कर रहे युवक एवं युवतियों के लिए नियोजन मेला को एक सुनहरा अवसर बताया।

    मेले में आॅन द स्पाॅट कम्पनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को उपायुक्त सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

    अपने संबोधन के पश्चात उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने मेले में लगे विभिन्न स्टाॅलों का निरीक्षण किया, एवं कम्पनियों के द्वारा दिये जा रहे सुविधाओं के बारे में जाना।

    *मेले में दिव्यांगजनों के लिए अलग से एक स्टाॅल लगाया गया था जिसे देखकर उपायुक्त ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की।*

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा, जिप अध्यक्षा श्रीमति दीपिका बेसरा, जिप उपाध्यक्षा श्रीमति सायरा बानो, जिला नियोजन पदाधिकारी श्रीमति प्रीति कुमारी, प्राचार्य आईटीआई जामताड़ा, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री अक्षय कुमार तिवारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सचिव रेडक्राॅस सोसाईटी श्री राजेन्द्र शर्मा, कम्प्यूटर आपरेटर संजय कुमार, जीआरसी अभिषेक सिंह सहित मीडिया बन्धु एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जन मोर्चा के बारीडीह मंडल की एक बैठक बारीडीह मंडल के संयोजक विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी
    Next Article आत्मा शासकीय निकाय की बैठक संयुक्त जिला कृषि सभागार में आहुत की गई

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.