Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    जिला सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति (आदिम जनजाति सहित), अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों के लिए संचालित कल्याण विभाग के योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्री-मैट्रिक छात्रवृति वितरण हेतु लंबित कुल-22,383 छात्रों का आधार मैपिंग कराने का निदेश सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं जिला अग्रणी प्रबंधक-बैंक को दिया गया। सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को छात्रों का आधार एवं बैंक खाता की छायाप्रति संबंधित बैंक को उपलब्ध कराते हुए प्रति जिला कल्याण पदाधिकारी को देने का निदेश दिया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्री-मैट्रिक छात्रवृति वितरण हेतु उपलब्ध कराये गये डेटा को संबंधित प्रधानाध्यापक से सत्यापित कराकर एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

    उप विकास आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में अल्पसंख्यक छात्रवृति वितरण के लिए संबंधित संस्थानों एवं प्रत्येक छात्रों का भौतिक सत्यापन दिनांक-17.12.2020 तक निश्चित रूप से कराने का निदेश संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दिया गया।

    साईकिल वितरण योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में सभी प्रखंड के कुल-11726 छात्रों को राशि उपलब्ध कराया गया है। उपलब्ध कराये गये राशि के विरूद्ध छात्रों द्वारा क्रय किये गये साईकिल क्रय का रसीद कुल-2707 छात्रों का लंबित है, इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर निश्चित रूप से रसीद उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 में साईकिल वितरण हेतु उपलब्ध कराये गये डेटा को संबंधित प्रधानाध्यापक से सत्यापित कराकर एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

    वित्तीय वर्ष 2012-13 से 2019-20 तक जिले में कुल-146 अपूर्ण आवास को दिनांक-31.01.2021 तक सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। वहीं लाभुक समिति द्वारा कार्यान्वित आदिवासी संस्कृति एवं कला केन्द्र/मांझी हाउस, मानकी मुंडा हाउस, पराहा हाउस, परगना हाउस एवं धुमकुड़िया हाउस निर्माण/ कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण/जाहेरस्थान घेराबंदी निर्माण को अविलंब पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

    बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक के प्रतिनिधि, जिला अग्रणी प्रबंधक-बैंक, कार्यपालक अभियंता ग्रा.वि.वि. प्रमंडल/भवन प्रमंडल/लधु सिंचाई प्रमंडल सभागार में मौजूद रहे वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रतिबंधित पान मसाला, तंबाकू उत्पाद के भंडारण एवं बिक्री के विरूद्ध कार्यपालक पदाधिकारी  दीपक सहाय के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में खान एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा बैठक की

    Related Posts

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    August 22, 2026

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    August 22, 2026

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    विधायक का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर चतरा पहुंचा ठेकेदार बेटा? चतरा हत्याकांड के बाद सिस्टम पर सवाल

    पोटका में सड़कें बनीं जानलेवा, 7 साल से सिर्फ नारियल फोड़कर किया जा रहा विकास : दुखनी सोरेन

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    गालूडीह में 50 लाख की हेराफेरी से मचा हड़कंप, पीड़ित को जान का खतरा, समाज ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.