Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने किया रिमांड होम का औचक निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने किया रिमांड होम का औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *● उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने किया रिमांड होम का औचक निरीक्षण…..*
    ====================
    *● व्यवस्था व सुरक्षा के साथ बच्चियों को मिले हर संभव सुविधा…..*
    ====================
    आज दिनांक 04.09.2019 को उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने महिला रिमांड होम का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने रिमांड होम में कार्यरत सभी कर्मियों के साथ बैठक कर रिमांड होम की बच्चिओं को दी जाने वाले सुविधाओं व व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सम्प्रेक्षण गृह की समूचित व व्यापक साफ-सफाई, शौचालय की साफ-सफाई व खेल, पठन-पाठन की व्यवस्थाओं को पूरी तरह से सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
    *● औचक निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने रिमांड होम के बच्चियों का जाना हाल-चाल….*
    उपायुक्त ने महिला सम्प्रेक्षण गृह की बच्चियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया और उनके आवासन सुविधाओं का अवलोकन किया। इसके अलावे उन्होंने बच्चियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने उत्क्रमित विद्यालय बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर वहां रह रही बच्चियों के पठन-पाठन को और भी बेहतर करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चियों को एक अच्छा माहौल दिया जाय, ताकि जब वे यहां से बाहर निकले तो एक अच्छे नागरिक बने। उन्होंने आगे कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि यहां बच्चियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय एवं पठन-पाठन के अलावा पाठ्यक्रम सहगामी अन्य क्रियाकलापों में भी उनकी रूचि उत्पन्न की जाय, ताकि इससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाकर उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने में सहयोग किया जा सके।
    *● साफ-सफाई का रखे पूरा ख्यालः- उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय….*
    इसके अलावे रिमांड होम के व्यवस्थाओं के अवलोकन के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने रसोई घर, वार्ड रूम, स्टोर रूम, शौचलय आदि का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के साथ गुणवत्तापूर्ण भोजन बच्चिओं को मिले इसका विशेष ध्यान रखें।
    *● सुरक्षा व्यवस्था का रखे पूरा ख्यालः-उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय…..*
    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही रिमांड होम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी लेते हुए तैनात कर्मियों व जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
    इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आईएएस श्री रवि आनंद, समाज कल्याण पदाधिकारी श्री परमेश्वर मुण्डा आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा का चुनावी अभियान तेज़, कल से सीएम, मंत्री, सांसद समेत बड़े नेता करेंगे मंडलों में प्रवास
    Next Article झारखंड में फिल्मों निर्माण और स्थानीय कलाकारों को शामिल करने वाली फिल्मों को सब्सिडी दे रही है सरकार:गुप्ता

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.