Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता ने प्रखंड मुख्यालय कुंडहित में बनाए गए Quarantine सेंटर का लिया जायजा
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता ने प्रखंड मुख्यालय कुंडहित में बनाए गए Quarantine सेंटर का लिया जायजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 27, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *उपायुक्त जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता ने प्रखंड मुख्यालय कुंडहित में बनाए गए Quarantine सेंटर का लिया जायजा*

    जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड में जिले का पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद आज दिनांक 27 अप्रैल 2020 सोमवार की शाम को उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार(भा.पु.से.), उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार ने कुंडहित प्रखंड में बनाए गए Quarantine केंद्र का दौरा किया।

    इस दौरान उक्त अधिकारियों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका छात्रावास में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर का जायजा लिया गया।

    उपायुक्त जामताड़ा ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय अधिकारियों/पदाधिकारी से बातचीत कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा करोना पॉजिटिव पाए गए मरीज के बारे में आवश्यक पूछताछ एवं छानबीन की। साथ ही Quarantine सेंटर जाकर वहां के अब तक की व्यवस्थाओं को देखा साथ ही अन्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने की बातें कही गई है।

    छानबीन के उपरांत उपायुक्त ने मरीज को अस्पताल लाने वाले उसके दोस्त तथा उसके माता-पिता को क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया साथ ही इस बात की पड़ताल करने की बात कही कि पिछले दिनों उनके माता-पिता से कौन-कौन लोग मिले थे वहीं उसको अस्पताल पहुंचाने वाला उसका साथी किन-किन लोगों के संपर्क में आया है।

    उपायुक्त जामताड़ा ने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे सभी लोगों के साथ सेंटर पर आने जाने वाले चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मियों खाने-पीने तथा अन्य सामानों की आपूर्ति करने वाले लोगों का सैंपल लेकर उनकी जांच कराने का निर्देश दिया।

    वहीं मरीज के गांव विक्रमपुर में प्रत्येक घर की गहनता से जांच कराने का निर्देश दिया। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के आठ टीमों का गठन करने का निर्देश दिया गया है। जिसमें सहिया, सेविका, मेडिकल कर्मी एवं अन्य कर्मी रहेगा।जो सर्वे में एक एक घर का सर्वे करते हुए, घर में मेंबर के बारे में लक्षण है कि नहीं इत्यादि के बारे में पूछताछ करेगा। उसके अनुसार संदिग्ध का सैंपल कलेक्शन लिया जाएगा।

    उपायुक्त जामताड़ा ने मरीज के करोना पोजिटिव होने की पुष्टि करते हुए कहा की बालिका छात्रावास स्थित क्वारंटाइन सेंटर के 200 मीटर की परिधि को पूरी तरह से सील किया गया है।

    जबकि विक्रमपुर गांव में घर-घर सर्वे कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराए जाने का निर्देश दे दिया गया है।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से अनुपालन करें।

    बिना काम के घर से बाहर ना निकलेंगे।बाहर निकलते समय लोगों से social distancing का पालन करना है। वही बाहर निकलते वक्त मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना है। उन्होंने कहा कि आप अगर सरकार या जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं करेंगे तभी आप मुसीबत में आ सकते हैं।

    वहीं पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार(भा.पु.से.) ने कहा कि जिले में पहला करोना का मरीज सामने आया है। हालांकि इससे डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि जरूरत है सावधानी रखने की। उन्होंने कहा कि आप सावधान रहकर कोरोना से बच सकते हैं। फिलहाल जो मरीज सामने आया है उसकी पृष्ठभूमि देखने के बाद यहां संक्रमण के बहुत ज्यादा फैलने की स्थिति नहीं दिख रही है। प्रशासन पूरी तरह से चौकस है और मरीज एवं उससे संबंधित लोगों की आवश्यक छानबीन की जा रही है। उन्होंने भी कुंडहित सहित जिले के लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से अनुपालन करने की अपील की। कहा बगैर अत्यावश्यक काम के किसी को घर से बाहर नहीं निकलना है। घर में रहकर ही आप खुद को अपने परिवार को और पूरे इलाके को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकते हैं।

    मौके पर महमारी विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार दुबे, एसडीपीओ श्री मनोज कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री गिरवर मिंज, इंस्पेक्टर देवेश कुमार भगत,चिकत्सा प्रभारी दीपशिखा रवानी सहित संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे राशन सामग्री, घरों में बने फेस मास्क किए भेंट
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय के दिशा निर्देश पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के द्वारा आज लगातार 32वां दिन भी 4200 लोगों को भोजन पैकेट तथा खाद्य सामग्री समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिम के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया

    Related Posts

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.