Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने चेक पोस्ट, क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त ने चेक पोस्ट, क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *उपायुक्त ने चेक पोस्ट, क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

    कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर लॉक डाउन घोषित है। लॉक डाउन का अनुपालन कराने हेतु जिले में विभिन्न स्थानों पर चेकपोस्ट का निर्माण किया गया है। इसी क्रम में आज उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा NH 33 रांची-टाटा मार्ग में पारडीह स्थित चेक नाका का निरीक्षण किया गया एवं तैनात दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने चेक नाका में प्रतिनियुक्त टीम को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए वाहनों के सघन जांच की बात कही। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए के चेक नाका पर सभी आने जाने वालों का सघन जांच अत्यावश्यक है। इस दौरान उपायुक्त ने मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कौशल विकास केंद्र, पारडीह में बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने क्वारंटाइन में रह रहे लोगों से भी मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के अनुपालन का निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा की जिला प्रशासन द्वारा संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर उठाये जा रहे कदमों में जिलेवासी तथा कई क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों से सहयोग की अपेक्षा है जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की मुहिम सफलतापूर्वक जारी रहे। उपायुक्त ने कहा कि लॉक डाउन की अवधि में विधि व्यवस्था के संधारण तथा कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के प्रति जिला प्रशासन तत्पर है एवं जिला प्रशासन की पूरी टीम सजगता से कार्य कर रही है। उपायुक्त के निरीक्षण के अवसर पर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला सीएचसी में हुई बैठक
    Next Article सड़क मार्ग से 5 राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, तथा छत्तीसगढ़ में फंसे श्रमिकों को बस के माध्यम से लाने की सुविधा:उपायुक्त

    Related Posts

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    October 18, 2026

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.