Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने अन्य राज्यों में कार्यरत जामताड़ा जिले के नागरिकों/पर्यटकों/श्रमिकों के संबंध में एडवाइजरी जारी की
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त ने अन्य राज्यों में कार्यरत जामताड़ा जिले के नागरिकों/पर्यटकों/श्रमिकों के संबंध में एडवाइजरी जारी की

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    ■ *उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा0प्र0से0) ने अन्य राज्यों में कार्यरत जामताड़ा जिले के नागरिकों/पर्यटकों/श्रमिकों के संबंध में एडवाइजरी जारी की।*

    ■ *लंबी दूरी के बसों के यात्रियों की पूर्ण विवरणी उपलब्ध कराने को निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया।*

    पंचायत एवं ग्राम स्तर के कर्मियों को निदेश दिया गया कि वैसे सभी व्यक्तियों जो अपनी आजीविका या अन्य कारणों से अन्य राज्यों में कार्यरत हैं या अन्य राज्यों से अपने घर लौट चुके हैं। उसकी पहचान कर उनकी पूर्ण विवरणी के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा

    उपायुक्त ने इस संदर्भ में श्रम अधीक्षक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी जामताड़ा से पत्राचार कर जामताड़ा जिले के नागरिक/श्रमिक के झारखंड के अलावे अन्य राज्यों एवं देश यथा- दक्षिण अफ्रीका, सउदी अरब, आदि के वहां होने की आशंका जताते हुए कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस के प्रादुर्भाव के कारण उनके वापस घर लौटने की पूर्ण संभावना है।
    इस संदर्भ में यह बेहद महत्वपूर्ण है कि ऐसे व्यक्ति जो अन्य राज्यों अथवा देशों से अपने घर वापस आ रहे हैं उनका प्राथमिक स्वास्थ्य की जांच सुनिश्चित हो तथा जिला सर्विलांस टीम द्वारा उन्हें नियमित रूप से अनुश्रवण किया जाय साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करायी जा सके।
    इस आलोक में उपायुक्त ने सभी संबंधित को निदेश दिया है कि वे पंचायत एवं ग्राम स्तर के कर्मियों यथा आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पंचायत सचिव आदि के सहयोग से वैसे सभी व्यक्तियों जो अपनी आजीविका या अन्य कारणों से अन्य राज्यों में कार्यरत हैं या अन्य राज्यों से अपने घर लौट चुके हैं। उसकी पहचान कर उनकी पूर्ण विवरणी के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा ताकि कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

    *लंबी दूरी के बसों के यात्रियों की पूर्ण विवरणी उपलब्ध कराने को निर्देश*

    उपायुक्त, जामताड़ा ने जिले में परिचालित लंबी दूरी की बसें जिनका यात्रियों द्वारा उपयोग किया जाता है, नोवल कोरोना वायरस के प्रसार एवं संभावित प्रादुर्भाव को देखते हुए यह आवश्यक है कि लंबी दूरी की बसों मंे यात्रा करने वाले यात्रियों की पूर्ण विवरणी यथा नाम, पता एवं दूरभाष/ मोबाईल नं0 उपलब्ध रहे ताकि भविष्य में आवश्यकतानुसार उनकी खोज की जा सके।
    उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमति कंचन कुमारी भुदोलिया को निदेश दिया कि वे अपने स्तर से सरकारी बस अड्डे एवं सभी परमिटधारी बसों के मालिकों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करते हुए यात्रियों की सूची एवं उनकी पूर्ण विवरणी यथा नाम, पता एवं दूरभाष/ मोबाईल नं0 अद्यतन रूप से संधारित करते हुए सुरक्षित रखने हेतु निदेशित करें ताकि किसी भी समय आवश्यता पड़ने पर राज्य/ जिला स्तरीय सर्विलेंस टीम द्वारा उक्त विवरणी संबंधित बस मालिक से प्राप्त की जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद के संपादक जमशेदपुर एसएसपी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.