Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    *उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक*

    *मानुष मुड़िया, केशरदा, बाकुलचंदा, माहूलिया, गालूडीह, जयपुरा तथा गोबरघुसी में धान क्रय* *केंद्र खोलने के दिए निर्देश*

    समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा आपूर्ति विभाग की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया, केशरदा, जयपुरा डुमरिया के बाकुलचन्दा, घाटशिला के गालूडीह व माहूलीया और पटमदा प्रखंड के गोबरघुसी में यथाशीघ्र धान क्रय केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी धान अधिप्राप्ति केंद्र के साथ एक अधिकारी अथवा पंचायत सेवक को टैग करने सम्बन्धी निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। उपायुक्त ने कहा कि धान अधिप्राप्ति से संबंधित भुगतान के संबंध में किसानों के साथ वार्ता कर भुगतान होने में विलंब के कारण की जानकारी उन्हें प्रदान करें जिससे किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न पैदा हो। उपायुक्त ने प्रखंड स्तर पर लैंप्स के साथ बैठक कर कार्यवाही से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए।

    *’सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में राशन कार्ड से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निष्पादन* *प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें- उपायुक्त*

    उपायुक्त ने सभी मार्केटिंग ऑफिसर को निर्देश दिए कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में राशन कार्ड बनाने से संबंधित प्राप्त आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला अपूर्ति पदाधिकारी तथा सभी मार्केटिंग ऑफिसर को निर्देश दिए कि उनके स्तर पर राशन कार्ड से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित ना रहे यह सुनिश्चित करें। उन्होंने राशन कार्ड में आधार नंबर जोड़ने, मोबाइल नंबर जोड़ने अथवा बदलने और डीलर बदलने संबंधी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। सभी मार्केटिंग ऑफिसर को अयोग्य लाभुकों के राशन कार्ड का जांच कर रद्द करने का निर्देश दिया गया साथ ही यह भी कहा गया कि किसी जरूरतमंद का राशन कार्ड रद्द न हो यह भी सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि आदिम जनजाति के व्यक्ति से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए राशन कार्ड बनाना सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी मार्केटिंग ऑफिसर को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें की लोगों को राशन उठाव में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए यदि कहीं नया डीलर बनाने की जरूरत हो तो वह भी बनाना सुनिश्चित करें। बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, प्रखंड विकास पदाधिकारी पोटका, धालभूमगढ़, सभी मार्केटिंग ऑफिसर तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों को गणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण करेंःउपायुक्त
    Next Article कैम्प का आयोजन कर विस्थापित परिवार की समस्याओं का करें निराकरणः उपायुक्त

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.