Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में जनगणना 2021 की तैयारी संबंधी समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जनगणना 2021 की तैयारी संबंधी समीक्षात्मक बैठक

    Nijam KhanBy Nijam KhanFebruary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    *उपायुक्त की अध्यक्षता में जनगणना 2021 की तैयारी संबंधी समीक्षात्मक बैठक*

    उपायुक्त, श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा आज जनगणना 2021 की तैयारी की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत स्लम एरिया की सूची अविलंब उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए। आगामी 24 फरवरी से 28 फरवरी तक दोनों अनुमंडल क्रमश: घाटशिला एवं धालभूम अनुमंडल में अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रखंड- पंचायत स्तरीय ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम द्वारा आगामी 18 फरवरी को विभागीय सचिव द्वारा किए जाने वाले वीडियो कांफ्रेंसिंग के एजेंडे की समीक्षा की गई। एजेंडा के जिन बिंदुओं का निष्पादन नहीं हो पाया है उनका यथा शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। उपायुक्त द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी को जनगणना सुपरवाइजर और प्रगणक का चयन कर सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। गौरतलब है कि जनगणना 2021 के मद्देनजर जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन किया जा चुका है जिसमें उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी-अध्यक्ष के साथ सदस्य के रूप में अपर उपायुक्त, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सीआरपीएफ, रैफ, जैप, के कमांडेंट के साथ ही सोनारी आर्मी कैंट के कमांडिंग अफसर समिति के सदस्य होंगे। आज की बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article17 को राँची जाएंगे जमशेदपुर के तीन हज़ार भाजपाई
    Next Article जीवन अनमोल है इसे बचाइए:उपायुक्त गणेश कुमार

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.