Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी को गुलदस्ता देकर घर के लिए किया विदा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी को गुलदस्ता देकर घर के लिए किया विदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2020Updated:June 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले में आज 21 कोविड-19 संक्रमित हुए संक्रमण मुक्त, अब तक कुल 29 लोग हुए संक्रमण मुक्त

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी को गुलदस्ता देकर घर के लिए किया विदा

    जिले के लिए खुशी का पल, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं- उपायुक्त

    टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती 21 कोरोना मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मौके पर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एम.तमिल वाणन द्वारा सभी लोगों को गुलदस्ता देते हुए हर्ष के माहौल में उन्हें घर के लिए विदा किया गया।

    उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने इस अवसर पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा जिले में कोरोना संक्रमितों के रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है, उम्मीद करते हैं कि अन्य संक्रमित व्यक्ति भी जल्द से जल्द डिस्चार्ज होकर अपने घर जा सकेंगे। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 को लेकर किसी भी तरह से पैनिक करने की आवश्यकता नहीं है, साथ ही कोरोना संक्रमितों के प्रति भी कोई नकारात्मक भाव नहीं होना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि अभी तक जितने भी कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है उनमें कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं है ऐसे में उनकी रिकवरी की संभावना ज्यादा होती है।

    उन्होने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं उसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य दें ताकि सर्विलांस टीम के माध्यम से उनकी मॉनिटरिंग की जा सके। इस मौके पर उपायुक्त ने सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों तथा जिला प्रशासन की पूरी टीम को भी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

    *वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एम. तमिल वाणन* ने कहा कि सभी 21 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज डिस्चार्ज किया जा रहा है, सभी लोगों को अस्पताल में पर्याप्त समय तक रखा गया। सभी लोगों को 14 दिनों के होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है तथा प्रशासनिक स्तर पर जो भी सहयोग होगा किया जाएगा। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोरोना का संक्रमण बढ़े नहीं, कुल 20 कंटेनमेंट जोन बनाए हैं जिनमें प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है।

    मौके पर टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के जीएम डॉ. राजन चौधरी द्वारा होम क्वारंटाइन में रहने के दौरान क्या सावधानियां बरती जानी है इसकी जानकारी कोविड-19 संक्रमण मुक्त हुए लोगों को दी गई। उन्होने मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग, सामाजिक दूरी का अनुपालन और स्वच्छता पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन के साथ-साथ सभी चिकित्सकों के लिए भी यह क्षण खुशी का है। वहीं सभी कोरोना सरवाईवर ने भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मियों तथा जिला प्रशासन का आभार जताया।
    इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद तथा अन्य चिकित्सक उपस्थित

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article21 कोविड-19 संक्रमित हुए संक्रमण मुक्त, अब तक कुल 29 लोग हुए संक्रमण मुक्त
    Next Article झारखंड सरकार ने लॉक डॉन से संबंधित नए दिशा निर्देश जारी किया है

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.