Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उद्यमी रतन सिंह कुंद्रा का निधन, पंचतत्व में विलीन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म राजनीति

    उद्यमी रतन सिंह कुंद्रा का निधन, पंचतत्व में विलीन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उद्यमी रतन सिंह कुंद्रा का निधन, पंचतत्व में विलीन

    जमशेदपुर। कोल्हान के सिख समाज की प्रमुख हस्ती उद्यमी सरदार रतन सिंह कुंद्रा का निधन शनिवार की सुबह हो गया और वह पंचतत्व में विलीन हो गए।
    खालसा क्लब के ट्रस्टी रामगढ़िया सभा के पूर्व ट्रस्टी एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा बिस्टुपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सलाहकार सरदार रतन सिंह कुंद्रा को निमोनिया की शिकायत थी और उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
    वहां जांच के क्रम में वे कोविड पॉजिटिव पाए गए। उन्हें पहले कोविड वार्ड तथा बाद में आईसीयू में भर्ती किया गया था। जहां शनिवार की सुबह तकरीबन पांच बजे अंतिम सांस ली और गुरपुरी अबचल नगर को सिधार गए।
    उनके पार्थिव देह का स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट में शाम सवा पांच बजे अंतिम संस्कार किया गया। उस दौरान बेटे गुरसिमरन सिंह कुंद्रा, उद्यमी दामाद भगवंत सिंह, रामगढ़िया सभा के प्रधान अमरदीप सिंह, सलाहकार मनदीप सिंह, सतनाम सिंह, नवजोत सिंह, रछपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
    रतन सिंह कुंद्रा अपने पीछे बेटे गुरसिमरन सिंह कुंद्रा, भाई अवतार सिंह कुंद्रा एवं तीन बेटियां सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी एक बेटी जमशेदपुर, दूसरी जबलपुर तथा तीसरी कनाडा में ब्याही हुई है।
    उनके निधन पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, तखत श्री हरिमंदिर साहब प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार इंदरजीत सिंह, खालसा क्लब एवं रामगढ़िया सभा के ट्रस्टी सरदार संता सिंह, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह,साक् ची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू , खालसा क्लब के पूर्व प्रधान हरजीत सिंह विरदी, टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह, बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जसपाल सिंह, झारखंड सिख विकास मंच के संयोजक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू, रामगढ़िया सभा के प्रधान अमरजीत सिंह महासचिव सरदार केपीएस बंसल, खालसा क्लब के पूर्व प्रधान सरदार बलदेव सिंह, मांगो गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू, खालसा क्लब के महासचिव नरेंद्र सिंह एवं कुलविंदर सिंह ने सरदार रतन सिंह कुंद्रा के निधन पर शोक जताते हुए इसे सिख समाज के लिए बड़ी क्षति बताया है। समाज के स्तंभ थे और मिलनसार थे। वाद विवाद से कोसों दूर रहने वाले रतन सिंह आपसी संबंधों की मजबूती पर जोर देते थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचमथा में जमीन विवाद में महिला को लगी गोली,घटना स्थल पर ही मौत
    Next Article भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी दरभंगा मनोज कुमार झा के नेतृत्व में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.