लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की जबरदस्त सख्ती के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उनका दुस्साहस देखते ही बनता है। वे आम आदमी तो क्या ‘खास’ को भी नहीं बख्श रहे। गुरुवार को होली के मौके पर जिले में एक विधायक उनका निशाना बना।
जानकारी के अनुसार लखीमपुर सदर सीट से भाजपा विधायक योगेश वर्मा जब लोगों से मिल रहे थे तो किसी ने उन पर गोली दाग दी। शुक्र रहा कि गोली उनके सिर के बजाय पैर पर लगी। उन्हें उपचार के लिए प्राईवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। विधायक ने पुलिस को बयान दर्ज कराते हुए खनन माफियाओं पर गोली मारने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी एस सिंह ने बताया कि विधायक लोगों से मिल रहे थे। इसी दौरान बहसबाजी शुरू हो गई और उन्हें गोली मार दी गई। वे अभी खतरे से बाहर हैं लेकिन सदमे में हैं।