Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चा चोर के अफवाह से निपटने के लिए कुंडहित पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बच्चा चोर के अफवाह से निपटने के लिए कुंडहित पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बच्चा चोर के अफवाह से निपटने के लिए कुंडहित पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    कुंडहित, प्रतिनिधि।
    पिछले कुछ दिनों के दौरान पहले कुंडहित के बनकाठी फिर नाटुलतला में बच्चा चोर की उड़ी अफवाह और इस वजह से ग्रामीणों के बीच हुई अफरा तफरी को लेकर कुंडहित पुलिस सतर्क हो गई है। बुधवार को थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रखंड मुख्यालय के अलावा सहित विभिन्न गांवो में जाकर ग्रामीणों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की गई और उन्हें बच्चा चोर के उड़ रहे अफवाह के बाबत जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि किसी प्रकार की संदेहजनक स्थिति होने पर सबसे पहले पुलिस को सूचित करें और कानून अपने हाथ में ना ले। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि बच्चा चोरी के मद्देनजर कभी-कभी मॉब लिंचिंग की घटनाएं घट जाती है जिसका खामियाजा अंतत ग्रामीणों को ही उठाना पड़ता है। ऐसे में इस स्थिति से निपटने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।ताकि इस प्रकार की स्थिति होने पर ग्रामीण कानून अपने हाथ में लेने से बचे और हर छोटी से बड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी श्री यादव ने बताया कि अभी तक क्षेत्र में बच्चा चोरी का कोई मामला सामने नहीं आया है बावजूद इसके आगे भी क्षेत्र में इस तरह का अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
    फोटो : ग्रामीणों के साथ मौजूद पुलिस अधिकारी, मुखिया एवं अन्य।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में आज से अतिरिक्त कोच, 72 नई बर्थ की सुविधा
    Next Article सोनारी उपकार संघ परिसर में संरक्षक सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में नारी शक्तियों को मिला सम्मान

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.