Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी उपकार संघ परिसर में संरक्षक सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में नारी शक्तियों को मिला सम्मान
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    सोनारी उपकार संघ परिसर में संरक्षक सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में नारी शक्तियों को मिला सम्मान

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी उपकार संघ परिसर में संरक्षक सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में नारी शक्तियों को मिला सम्मान
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर.हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनारी उपकार संघ के प्रांगण में चैत नवरात्रि पर जंवारा पूजा का आयोजन काफी धूमधाम से चल रहा है.सोमवार को उपकार संघ के संरक्षक एवं जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू की अगुवाई में नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने हेतु माता रानी के इस पावन दरबार में जमशेदपुर की आन, बान और शान कही जानेवाली महिलाओं को बतौर अतिथि बुलाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान बतौर अतिथि उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय बाॅक्सर अरुणा मिश्रा,कवियित्री अंकिता सिन्हा,कवियित्री सह सामाजिक कार्यकर्ता सरिता,पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर माॅनद्रीता चटर्जी,जीवों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर एनीमल लवर रितिका, जया साहू(झरिया तेली महिला समाज की महामंत्री), लक्ष्मी साहू(सीपी समिति महिला समिति की अध्यक्ष) और स्नेहा देवांगन(छत्तीसगढी अभिनेत्री) को उपकार संघ के सदस्यों ने माता रानी की चुनरी और प्रतीक चिन्ह भेंट की.

    इस अवसर पर सम्मानित की गई सभी नरियों ने अपनी बातों को रखा और अपने संबोधन में नारी शक्ति का आह्वान करते हुए लोगों से अपील की कि वे इस नवरात्रि पर संकल्प करें कि वे मां दुर्गा की पूजा करने के साथ ही असल जिंदगी में शक्ति स्वरूपा सभी नारियों का सम्मान करेंगे.इस दौरान अंतराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने मां दुर्गा की आराधना को समर्पित एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालुओं ने तालियों से उनका स्वागत किया.

    आज के कार्यक्रम के आयोजन में उपकार संघ के अध्यक्ष सतपाल साहू,उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा,महासचिव विश्वकर्मा वर्मा,सचिव राजीव वर्मा व मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों की महती भूमिका रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबच्चा चोर के अफवाह से निपटने के लिए कुंडहित पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
    Next Article टाटा मोटर्स में नई वित्तीय वर्ष के वाहनों के निर्माण से पूर्व विभिन्न डिविजनों में किया गया पूजा अर्चना

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी: हमारी शक्ति हमारा ग्रह और पर्यावरण संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.